Monkey Virus: दुनिया अभी कोरोना वायरस के मामले से उबर भी नहीं पाई थी कि मंकीपॉक्स ने फिर से लोगों कि चिंताओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके बढ़ते मामले अब धीरे -धीरे पूरी दुनिया में तेजी से फैलते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस नए वायरस के ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। ये एक ऐसी बीमारी है जो मुख्य रूप से पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबन्धीय वर्षावन क्षेत्रों में होती है, लेकिन धीरे-धीरे इसने और भी कई देशों में पैर पसारना शुरू कर दिया है।
जानिए जानिए कि वायरस के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं, और इस वायरस से क्यों सतर्कता बरतने कि जरूरत होती है।
जानिए मंकीपॉक्स वायरस के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
मंकीपॉक्स आमतौर पर फ्लू जैसी बीमारी होती है, ये बीमारी वहीं लिम्फ मोड के सूजन से शुरू होती है। इसके होने पर व्यक्ति के पूरे शरीर में लाल और बड़े-बड़े दाने शरीर में पड़ जाते हैं और साथ ही साथ इसके होने पर तेजी से शरीर में बुखार भी आता है। इस बीमारी के लक्षण कि बात करें तो तेजी से बुखार, लाल दाने और शरीर में सूजन ये इसके लक्षणों में से एक है।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फ़ैल सकता है मंकीपॉक्स
इस वायरस के फैलने कि बात करें तो ये एक से दूसरे व्यक्ति को आसानी से नहीं फैलता है, लेकिन यदि आप संक्रमित व्यक्ति के नजदीक रहते हैं, या उसके पहने हुए कपडे पहन लेते हैं, या दूसित वस्तुओं के संपर्क में आ जाते हैं, तो ये बीमारी तेजी से फ़ैल सकती है।
जानिए इस साल मंकीपॉक्स के कितने मामले सामने आए हैं
इस साल ब्रिटेन से मंकीपॉक्स के लगभग पांच से ज्यादा मामले सामने आए हैं, ये सभी यात्री थे जो नाइजीरिया से जुड़े थे। मंकीपॉक्स के मामले वहीं सितम्बर 2017 से लेकर 30 अप्रैल तक, अफ़्रीकी देशों से लगभग 558 संदिग्ध मामले दर्ज किये जा चुके हैं। वहीं इस खतरनाक बीमारी से अभी तक आठ लोगों की मौत भी हो चुकी
यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड से शरीर में बना रहता है दर्द,जानिए गर्म पानी के साथ इन चीजों के सेवन से बॉडी को मिल सकता है आराम
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/suVw42I
No comments:
Post a Comment