Thursday, 19 May 2022

Buttermilk Side Effects: जानिए सेहत को फायदे पहुंचाने वाले छाछ के होते हैं ये नुकसान, कई समस्याओं के लिए हो सकता है हानिकारक

Buttermilk Side Effects: गर्मियों के मौसम में छाछ पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को कम किया जा सकता है। छाछ दही से बनता है, जो सेहत को कई प्रकार के लाभ देने में मदद करता है। छाछ पीने के तो कई फायदे होते हैं, लेकिन साथ में इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जरूरत से ज्यादा छाछ का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में छाछ का सेवन करने से सर्दी जुखाम हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में छाछ का सेवन करें। तो आइए जानते हैं छाछ का सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में

छाछ पीने के नुकसान

1. सर्दी-जुकाम में नुकसानदायक
अधिक मात्रा में छाछ का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। क्योंकि अगर आपको सर्दी-जुकाम है, तो छाछ पीने से ये और भी अधिक बढ़ सकती है। इसलिए सर्दी जुकाम होने पर छाछ का सेवन करने से बचें।
यह भी पढ़े: काला नमक अधिक मात्रा में खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

2. बुखार में नुकसानदायक
अधिक मात्रा में छाछ का सेवन करने से बुखार की समस्या और बढ़ सकती है। क्योंकि बुखार होने पर ठंडी तासीर वाली और खट्टी चीजें नहीं खानी और न ही पीनी चाहिए। इसलिए बुखार होने पर आप छाछ का सेवन करने से बचें। छाछ दही से बनता है और दही का सेवन बुखार में नहीं करना चाहिए।

3. जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में छाछ का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्या होने पर छाछ पीने की सलाह नही दी जाती है। इस समस्या से पीड़ित लोगों को छाछ का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े: मलेरिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 4 चीजें, जानें इसके नुकसान

4. एग्जिमा की समस्या हो सकती
अधिक मात्रा में छाछ का सेवन करने से एग्जिमा की समस्या हो सकती है। एग्जिमा से पीड़ित लोगों को छाछ का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि छाछ पीने से आपकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। एक्जिमा एक प्रकार का स्किन से जुड़ा इन्फेक्शन है जिसमें आपको स्किन पर खुजली, जलन और कई अन्य समस्याएं होती हैं। इसलिए आप छाछ का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NkmoCq8

No comments:

Post a Comment