Monday, 9 May 2022

kapoor oil: पिम्पल्स से लेकर डेंड्रफ की समस्या को करता है दूर, जानिए कपूर के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में

Kapoor Oil: कपूर का इस्तेमाल आप अक्सर करते ही रहते होंगें, इसकी भीनी-भीनी सुगंध घर को महका देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये मामूली सा दिखने वाला कपूर न केवल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है बल्कि इसके इस्तेमाल से बाल से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती जाती हैं। कपूर के तेल के इस्तेमाल से पिम्पल, दाग-धब्बे जैसी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। कपूर के तेल कई सारी औषधीय गुणों से भरा होता है, ये ब्लड सर्कुलशन को बढ़ाता है। इसे नियमित लगाने से बालों में तेजी से ग्रोथ होता है।

डैंडरफ की समस्या को करता है दूर
रूसी यानी डैंड्रफ एक आम समस्या है, इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो हफ्ते में एक दिन कपूर के तेल का इस्तेमाल जरूर करें। ये बालों में से रूसी की समस्या को हटा सकता है। वहीं रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना कपूर के तेल को गर्म करके लगा सकते हैं। इसलिए डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो दिन कपूर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को बनाता है मजबूत
बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो रोजाना कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये बालों में कैल्शियम की
कमी की पूर्ती कर सकता है, वहीं ये स्ट्रेस को दूर करने में भी सहायक होता है, वहीं ये बालों को झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसलिए बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो कपूर के तेल का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने पोर्स को बंद करने के लिए अपना सकते हैं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द दिखेगा असर

 

फटी एड़ियों की समस्या को करता है दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर एड़ी के फटने कि समस्या बनी ही रहती है, इस समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना कपूर के तेल का इस्तेमाल सोने से पहले कर सकते हैं। फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए आप इसके तेल को हल्का सा गर्म करें और एड़ियों में लगा के छोड़ दें, फिर गर्म पानी से धोलें। ये फटी एड़ियों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें: आपकी आंखों में आता रहता पानी, तो इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत

पिम्पल की समस्या को करता है दूर
यदि आप पिम्पल की समस्या से परेशान रहते हैं तो कपूर का तेल आपकी मदद कर सकता है, रोजाना रात में कपूर के तेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिला के अच्छे से अपने फेस में लगा लें। ये न केवल पिम्पल की समस्या को दूर कर देगा, वहीं पिम्पल्स के निशान भी गायब हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में ग्लो वापस लेकर आने के लिए ये तरीके आपकी कर सकते हैं मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1VUbPXi

No comments:

Post a Comment