Monday, 9 May 2022

Betel Leaf Benefits: जानिए पान के पत्ते के जबरदस्त फायदे, पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में करता है मदद

Betel Leaf Benefits: पान के पत्ते का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पान के पत्ते का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर पान के पत्ते, कई समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होते हैं। पान का सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही पान खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। सर्दी खांसी से राहत दिलाने में पान फायदेमंद होता है। पान के पत्ते का इस्तेमाल करके कई सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह जानते हैं पान के पत्ते से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

पान के पत्ते के फायदे

1. मुंह की दुर्गंध दूर करने में फायदेमंद
मुंह की दुर्गंध दूर करने में पान का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पान के पत्ते भरपूर मात्रा में एंटी माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की दुर्गंध का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं। साथ ही ये दांतों की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।
यह भी पढ़े: खून की कमी को पूरा करने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, काला चना

2. पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में पान का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। पान के पत्ते चबाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है। पान के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

3. ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए पान का पत्ता बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पान की पत्तियां हाई ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित कर सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से पान के पत्ते का अर्क लेते हैं तो इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: जानिए अरहर दाल के है कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

4. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में पान का पत्ता बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप पान के पत्तों से डंठल को तोड़ कर अलग कर ले, फिर डंठलों को पत्थर पर घिस ले और थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से सर्दी खासी से आपको जल्द ही राहत मिलेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JFGjm0M

No comments:

Post a Comment