Eye Care Tips: गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण आंखों में जलन, ड्राइनेस होने लगती है। इसके अलावा आंखों में धूल-गंदगी जाने से इंफेक्शन हो जाता है, इस वजह से भी आंखें लाल होने की समस्या देखी जाती है, कई बार तो खुजलीकी भी समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से आंखों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आंखे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। ये बहुत ही नाजुक होता है। इसलिए आपको का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। आप कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय द्वारा अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घरेलू उपाय करें
आंखों की बचाव करने के घरेलू उपाय
1. खीरा
गर्मियों के मौसम में आंखों की बचाव और थकान को दूर करने में खीरा का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरा आंखों की जलन को दूर करके आंखों में ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसलिए खीरा काटकर अपनी आंखों पर 20 मिनट तक रखें ऐसा करने से आपकी आंखों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में काम आएंगे, ये घरेलू उपाय
2. गुलाब जल
गुलाब जल आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि गुलाब जल का इस्तेमाल आंखों को साफ रखने में किया जाता है। जिससे आंखों को ठंडक मिलती है और राहत भी। इसलिए आप रूई के दो टुकड़ें कर लें अब इनमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और फिर बंद आंखों के ऊपर लगाएं। ऐसा करने से आंखों की जलन कम होने लगेगी और आपको तुरंत राहत मिलेगी।
3. दूध और शहद
दूध और शहद आंखों की जलन को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। दूध और शहद आंखों पर लगाने से आंखों के लाल होने की समस्या को कम कर सकते हैं। इसलिए आप 1 बड़ा चम्मच दूध और 1 बड़ा चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें, फिर इस दूध में कॉटन पैड को डुबाकर 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। फिर चेहरे को पानी से धों लें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही राहत मिलेगा।
यह भी पढ़े: अगर आप स्किन की एलर्जी से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात
4. ठंडा पानी
ठंडा पानी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसलिए गर्मियों से या धूल मिट्टी से आंखों को बचाने के लिए आप अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोते रहे हैं। ऐसा करने से आपको राहत मिलेगा।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/67qbdsB
No comments:
Post a Comment