Friday, 6 May 2022

Anemia: खून की कमी दूर करने के लिए गर्मी में पिएं ये 5 जूस, हीमोग्लोबिन बढ़ने में मिल सकती है मदद

Anemia: बॉडी में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है, इसके होने से कई सारी बीमारियों का खतरा बॉडी में बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं एनीमिया का असर त्वचा के कलर के ऊपर भी पड़ता है। एनीमिया का मुख्य कारण होता है कि बॉडी में नुट्रिएंन्ट्स की कमी का होना, वहीं इसकी समस्या आमतौर पर गर्मियों के मौसम में अधिक बढ़ जाती है। इसलिए जानिए कि बॉडी में खून की पूर्ती के लिए डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल किया जा सकता है। जिसके कारण हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाए और खून की कमी की पूर्ती हो जाए।

1.अंगूर के जूस का करें सेवन
अंगूर के जूस के रोजाना सेवन से शरीर में एनीमिया की पूर्ती की जा सकता है। अंगूर का जूस इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके रोजाना सेवन से बॉडी कूल रहती है, वहीं ये हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। बॉडी में हीमोग्लोबिन कि पूरी करना चाहते हैं तो अंगूर के जूस का सुबह खाली पेट रोजाना सेवन कर सकते हैं।

2.एलोवेरा के जूस का करें सेवन
एलोवेरा के जूस का सेवन आमतौर पर त्वचा से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से खून भी साफ़ हो जाता है, वहीं ये खून की कमी की पूर्ती भी करता है। बॉडी को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास एलोवेरा के जूस का सेवन कर सकते हैं।

3.आम के जूस का सेवन
आम के जूस का रोजाना सेवन खून की कमी की पूर्ती करने में मदद करता है, एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना आप एक गिलास आम के जूस का सेवन रोज कर सकते हैं। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो शाम को स्नैक्स के रूप में भी आप इसे पी सकते हैं।

4.अनार का जूस
अनार आयरन की मात्रा से भरपूर होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में खून की पूर्ती हो जाती है। वहीं अनार का जूस त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं की पूर्ती भी करता है। स्वस्थ रहना चाहते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो अनार के जूस को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कब्ज होने पर बॉडी के अंदरूनी अंगों पर पड़ सकता है असर

5.पपीते के जूस
पपीता ज़िंक, आयरन, फाइबर के साथ अन्य कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसके जूस के रोजाना सेवन से खून की कमी की पूर्ती की जा सकती है। यदि आप एनीमिया की बीमारी को दूर करना चाहते हैं और पेट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास पपीते के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नींद न आने के जैसी बीमारी से चाहते हैं छुटकारा तो इन मुद्राओं से मिल सकता है लाभ

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tgBdknj

No comments:

Post a Comment