Thursday, 26 May 2022

Health Tips: गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में प्याज को जरूर शामिल करें

Onion Benefits: गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। प्याज तासीर ठंडा होता है, जो गर्मियों में शरीर में ठंडक पहुंचाने का कार्य करता है। गर्मियों में कच्चा प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ये इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में प्याज खाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

प्याज खाने के फायदे

शरीर को लू से बचाने में फायदेमंद
गर्मियों के मौसम शरीर को लू से बचाने के लिए प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी और लू से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही प्याज की तासीर ठंडी होती है, जिसे खाने से गर्मी भी कम लगती है और डिहाईड्रेशन भी नहीं होता।
यह भी पढ़े: जानिए रोजाना तुलसी का सेवन करने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

सूजन कम करने में फायदेमंद
सूजन कम करने के लिए प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इंफेक्शन
गर्मियों के मौसम में होने वाले इंफेक्शन से बचने के लिए प्याज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में इंफेक्शन से बचाने में मददगार मानी जाती है. प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में प्याज का सेवन खूब करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wiukOxP

No comments:

Post a Comment