Friday, 27 May 2022

Health Tips: गठिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकती है समस्या

Health Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग गठिया रोग के शिकार हो रहे है। गठिया रोग से सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग तेजी से शिकार हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गठिया रोग होने पर जोड़ों में दर्द, सूजन, हाथों पैरों में जकड़न और चलने-फिरने की समस्या होती है। इसलिए गठिया के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बहुत सी चीजें ऐसी भी होती है, जिसका सेवन करने से गठिया रोग की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। तो आइए जानते है कौन सी ऐसी चीज है जिसका सेवन गठिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

गठिया में भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन


1. रेड मीट
गठिया में भूलकर भी रेड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ाता है जिसके वजह से शरीर में सूजन और दर्द होता है, जो गठिया रोग को बढ़ा सकता है। इसलिए गठिया के मरीजों को रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: जानिए यूरिक एसिड कम करने में फायदेमंद होता है, ड्राई फ्रूट्स

2. चावल
गठिया में भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। चावल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में सूजन बढ़ा देता है। जिसकी वजह से गठिया रोग बढ़ सकता है। इसलिए गठिया के मरीजों को चावल का सेवन करने से बचना चाहिए।

3. ग्लूटेन वाले फूड्स
गठिया में भूलकर भी ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। जिस खाने में ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा होती है, गठिया की समस्या उससे ही बढ़ती है। क्योंकि इसमें इन्फ्लेमेशन की समस्या हो सकती है जो गठिया जैसी बीमारी को उत्पन्न करता है। इसलिए गठिया के मरीजों को ग्लूटेन वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़े: सदाबहार फूल के हैं कई फायदे, डायबिटीज के लिए है रामबाण

4. आइसक्रीम
गठिया में भूलकर भी आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट के साथ शुगर होता है, जो शरीर में सूजन को तेजी से बढ़ाता है। जिसकी वजह से गठिया रोग बढ़ सकता है। इसलिए गठिया के मरीजों को आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LBsXnK3

No comments:

Post a Comment