Wednesday, 20 April 2022

Cholesterol reducing fruits: नसों में चिपके जिद्दी कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगे ये 5 सस्ते से फल

जब नसों यानि धमनियों में मोम की तरह लिसलिसा सा तरल पर्दाथ जमा होने लगता है तो ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत आने लगती है। ये लिसलिसा सा पदार्थ ही कोलेस्ट्रॉल होता है। नसों में जमने के कारण खून का प्रवाह सही तरीके से जब नहीं हो पाता तो इससे दिल पर दबाव बढ़ने लगता है। ऐसे में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको एक्सरसाइज के साथ डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा।

कोलेस्ट्रॉल शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल जानलेवा होता है। तो चलिए जाने कि नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को पिघाकर बाहर निकालने में गर्मियों के कौन से फल बेहद कारगर हैं।

गर्मियों के ये फल कोलेस्ट्रॉल को करते हैं कम-summer fruits can Reduced cholesterol naturally

अंगूर- एनसीबीआई (NCBI) की स्टडीज के अनुसार अंगूर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने का दम होता है। अंगूर फाइबर से भरे होते हैं और इसमें प्रोटीन, आयरन, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी, ए, के और बी भी प्रचुर मात्रा होता है।अंगूर का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करता है। अंगूर वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। खट्टे फल खाना दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आप चाहे तो अंगूर के साथ नींबू और संतरा जैसे फल भी खाकर कोलेस्ट्रॉल कम कर सकते हैं।

सेब- सेब एक ऐसा फल है, जो सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि शरीर में जमा अन्य गंदे पदार्थों को भी कम कर सकता है. सभी हृदय रोगियों को अपने खाने में सेब को शामिल करना चाहिए क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करता है। सेब में फाइबर पेक्टिन की मौजूदगी कोलेस्ट्रॉल लाल को कम करने में मदद करती है।

स्ट्रॉबेरी- कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी एक बेहतर फ्रूट है। यह एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह विटामिन का भंडार है और इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। अप रोजाना सुबह नाश्ते में स्ट्रॉबेरी ले सकते हैं।

पपीता-फाइबर से भरपूर पपीता हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है और यह आंतों की भी सफाई करता है।

तो ये फल आप आज से ही खाना शुरू कर दें। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cUpv8Hq

No comments:

Post a Comment