Wednesday, 20 April 2022

Benefits of mint in summer: गर्मी में पुदीना है अमृत समान, दस्त से लेकर मुहांसे तक जैसी बीमारियों में दवा की तरह करता है काम

पेट दर्द, पाचन समस्या , घबराहट , उलटी - दस्त और चक्कर आदि की समस्या से बच्चे ही नहीं, बड़े भी परेशान होते हैं। गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियां सबसे ज्यादा होती है। वहीं पेट में गर्मी के कारण कील-मुहांसे भी खूब होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसी डाइट या फूड लिया जाए जो पेट की परेशानी को दूर करने में मददगार हो। और इस परेशानी से लड़ने में पुदीना नंबर वन पर आता है।

शरीर को ठंडक देने के साथ ही पुदीना गर्मी जनित बीमारियों को दूर करने में भी बहुत काम आता है। पुदीना में स्वाद और सौदर्य का बेहतरीन संगम होता है। तो चलिए आज आपको पुदीने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएं।

पुदीने के फायदे-benefits of mint

1. पुदीना पाचन शक्ति सुधारता है। इसमें फिटोनुट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो गर्मी में इयुनिटी को ीाी बनाए रखते हैं। इसमें मेंथोल होता है जो पेट की जल में ठंडक पहुंचाने का काम करता है। पुदीना का सेवन गैस व उलटी जैसी समस्याओं से दूर करने में भी मददगार होता है।

2. पुदीना त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गर्मी से झुलस गई स्किन पर पुदीने का पैक बहुत राहत देता है। साथ ही गर्मी में कील -मुहांसे ज्यादा होते हैं। इन सारी समस्या को दूर करने के लिए पुदीना का पेस्ट रोज लगाना शुरू कर दें।

3. पुदीना मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने में काम आता है। गर्मी में कई बार पानी की कमी से मुंह में बदबू की समस्या होती है। और ऐसे में अगर पुदीने की पत्तियां चबा ली जांए तो ये बदबू असानी से दूर हो जाती है।

4. पुदीना लू यानि हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। पुदीना का रस या आम के पन्ने के साथ पुदीना पीना बहुत राहत देता है। लू में पुदीना का सेवन हर तरह से फायदा पहुंचाता है।

5. दस्त और उल्टी की समस्या गर्मियों में सबसे ज्यादा होती है। दस्त में पुदीने का सेवन किसी भी रूप में करना बहुत लाभ देता है। पुदीने के रस या पुदीन हरा का सेवन समस्या में आराम दिला सकता है।

ऐसे करें पुदीना का इस्तेमाल-How to use mint

पुदीने को डाइट में कई तरह से प्रयोग किया जा सकता है। आप चाहे तों पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं या उसकी चटनी बना सकते है। पुदीने की चाय या काढ़ा भी बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने के रस को आप किसी जूस या आम के पन्ने के साथ ले सकते है। सलाद या दही में भी पुदीना खा सकते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D6yXMux

No comments:

Post a Comment