हृदय हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। जब तक हमारा दिल धड़क रहा है, तब तक हम जिंदा हैं। यानी कि आपके स्वस्थ रहने के लिए ह्रदय का स्वस्थ रहना भी बहुत आवश्यक है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अस्वस्थ खानपान के कारण हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ने लगा है। धूम्रपान, मदिरापान, जंक फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स आदि के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ जाता है, जो हृदय रोगों जैसे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए स्वस्थ आदतें अपनाने के साथ ही अपने आहार में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनसे आपका हृदय स्वस्थ रह सके। तो आइए जानते हैं अपने हार्ट को हेल्दी और फिट रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए...
1. फाइबर युक्त चीजें
आपके हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अपने आहार में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इसके लिए आप फाइबर युक्त फल, सब्जियां, साबुत अनाज जैसे बाजरा, ब्राउन राइस, गेहूं का चोकर, ओट्स आदि अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. मछली का सेवन
ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ आपके हृदय को स्वस्थ रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप टूना, मैकरेल सालमन और सार्डिन फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इन मछलियों के सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी में महिलाएं सप्ताह में दो बार से अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त मछलियों का सेवन ना करें।
3. नट्स
सूखे मेवे आकार में भले ही छोटे होते हैं, परंतु इनके अंदर बहुत से गुण समाए हुए हैं। सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता आदि में कई विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनसे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। आप इन्हें स्नेक्स की तौर पर, ओट्स में मिलाकर या इस स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2cahD8p
No comments:
Post a Comment