नई दिल्ली। High Fiber Fruits: आपने अक्सर सुना होगा कि फाइबर यानी रेशे युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन हमारे पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए बहुत आवश्यक होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के स्रोत भी होते हैं। जिनमें दाल, सब्जी, फल, अनाज तथा फलियां आदि शामिल हैं। फाइबर युक्त फूड्स का सेवन आपके पेट और आंतों को स्वस्थ रख सकता है। साथ ही फाइबर युक्त चीजों का सेवन आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप अनावश्यक खाने से बच पाते हैं और वजन नियंत्रित रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फाइबर युक्त फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कई फायदे हैं। तो आइए जानते हैं फाइबर से भरपूर इन फलों के फायदों के बारे में जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं...
1. गाजर
एक रूट वेजिटेबल होने के बावजूद गाजर में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। सेहत के लिए फायदेमंद गाजर का सेवन कच्चे रूप में, सब्जी, सलाद, जूस तथा हलवा आदि रूपों में किया जा सकता है। फाइबर के अलावा गाजर में मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट तथा विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। पाचन दुरुस्त रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में इसका खास योगदान होता है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में आपकी भी सूख जाती है नाक दो अपनाएं ये घरेलू उपाय
2. स्ट्रॉबेरी
स्वाद और रूप दोनों में स्वादिष्ट यह फल कई स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर है। आपको बता दें कि एक कप स्ट्रॉबेरी में 3 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। फाइबर के अलावा इसमें पाए जाने वाले ढेरों पोषक तत्व स्ट्रॉबेरी को स्वास्थ्यवर्धक फल बनाते हैं। स्ट्रॉबेरी को सीधा फल की तरह या फिर स्मूदी बनाकर, जैम, कस्टर्ड आदि रूपों में खाया जा सकता है। फाइबर के साथ स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, मैंगनीज जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। त्वचा और दांतों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी फायदेमंद होती है।
3. एवोकाडो
एवोकाडो भी गुणों से भरपूर एक ऐसा ही फल है, जिसमें फाइबर होने के साथ ही स्वस्थ वसा भी पाई जाती है। पेट की समस्याओं में आराम देने वाला एवोकाडो कार्ब्स मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, बी तथा पोटेशियम से भी भरपूर होता है।
4. केला
फाइबर से भरपूर केला ऐसा फल है जिसके गुणों को शायद हम कई बार नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन फाइबर के साथ ही विटामिन बी6, विटामिन सी तथा पोटेशियम से युक्त केला अपने आप में ही एक ऐसा फल है, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम भी देता है। आपको बता दें कि एक मीडियम आकार के केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है। केले को कच्चे तथा पका दोनों रूपों में खाया जा सकता है। इसके अलावा केले की चाट, स्मूदी तथा कच्चे केले की सब्जी भी बड़ी स्वादिष्ट होती है। केले का सेवन तनाव कम करने के ताकि रक्तचाप नियंत्रण में भी कारगर होता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3011Nhg
No comments:
Post a Comment