Friday, 26 November 2021

Tips to Avoid Motion Sickness: सफर करते समय यदि आप भी रहते हैं उल्टी आने की समस्या से हैं परेशान, तो अपना सकते हैं इन उपायों को

नई दिल्ली। बहुत से लोग होते हैं जो सफर करने के शौकीन तो होते हैं लेकिन उनको अक्सर जी मिचलाना, सिर में दर्द होना और उल्टी आने के जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। सफर करते समय यदि आप बीमार हो जाते हैं तो इससे दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। ये इंसान के सफर को खराब कर देती है वहीं व्यक्ति की तबियत भी धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगें जो मोशन की सिकनेस की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकते हैं।

कोशिश करें कि खुली हवा में बैठें
यदि आपको मोशन सिकनेस जैसी समस्या रहती है तो आपको लंबे समय तक ऐसी जगह पर नहीं बैठना चाहिए जहां आपको खुली हवा न मिल पा रही हो। कोशिश करें कि आप खुली हवा के कहीं आस-पास ही बैठें। यदि आप ऐसा करते हैं तो मोशन सिकनेस की गंभीर समस्या से आपको जल्द राहत का अहसास मिलेगा। वहीं यदि आप खिड़की के पास बैठे हैं तो खिड़की के शीशे को हमेसा खुला हुआ ही रखिए। यदि ऐसा करते हैं तो बाहर की ताजी हवा आपको मिलती रहेगी। वहीं मोशन सिकनेस की समस्या भी दूर हो जाएगी।

खाली पेट सफर करने को अवॉयड करें
कोशिश करें कि जब भी आप कहीं बाहर जा रहे हों तो तो खाली पेट कभी भी न जाए। जो व्यक्ति बिना कुछ खाए-पिए ही ट्रैवेलिंग करते हैं उनको आमतौर पर मोशन सिकनेस की समस्या ज्यादा होने का खतरा बना रहता है। वहीं खाली पेट होने के चलते उन्हें उल्टी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस बात का भी आपको ध्यान देना है कि खाने में हैवी डाइट को नहीं खाना है। आप कुछ हल्का सा ही खा के निकलें। क्योंकि यदि आप भारी भोजन खा लेते हैं तो भी आपको पेट में दर्द के जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इन चीजों को अपने साथ रखें
यदि ट्रैवेलिंग करते समय आपको अधिकतर उल्टी के आने की समस्या रहती है तो आप अदरक, काली मिर्च, मुलेठी को भी टॉफी की तरह बीच-बिच में खा सकते हैं। ये चीजें आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाने में बहुत ही ज्यादा मदद करेंगी। जब भी उलटी या मोशन सिकनेस की समस्या से परेशान रहते हैं तो इस सारे चीजों का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा लाभ पंहुचा सकता है। इनके सेवन से आपका मन भी अच्छा रहेगा वहीं उल्टी के जैसे समस्या भी धीरे-धीरे दूर होती जाएगी।

यह भी पढ़ें: फेफड़ों को मजबूत बना के रखने के लिए अपनाएं इन आदतों को

जीरा का सेवन करें
जीरे के सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगें। पेट में दर्द होने की समस्या से लेकर जी मिचलाने तक की समस्या को जीरा दूर करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। आप जीरा को अपने साथ रख रख सकते हैं वहीं जब भी आपको जी मिचलाने के जैसी समस्याएं आए तो ऐसे में तुरंत आप जीरा का सेवन करें। इसके रोजाना सेवन से ढेरों समस्याएं शरीर से दूर होती जाएंगी। वहीं आपके पेट की सेहत भी लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहेगी। आप जीरा को तो खाएं ही वहीं इसका पानी भी जी मिचलाने के समस्या और मोशन सिकनेस की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

यह भी पढ़ें: वजन को करना चाहते हैं कम तो डाइट में शामिल करें कद्दू के बीज को



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cXdicl

No comments:

Post a Comment