Thursday, 25 November 2021

Stomach Facts: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

नई दिल्ली। पेट की बात आती है जो माना जाता है कि ये शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक होता है। वहीं यदि आप पेट का सही तरीके से ध्यान नहीं देते हैं तो इससे जुड़ी हुई बीमारियों का खतरा भी दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। पेट हमारे शरीर का एक विशेष हिस्सा होता है जिसके ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। वरना आप बीमार होते हुए चले जाते हैं। जो चीजें भी हम अपने डाइट में शामिल करते हैं उसका असर पेट की सेहत के साथ-साथ पूरे बॉडी के ऊपर भी पड़ता है। यदि लाइफस्टाइल और डाइट का सही तरीके से ध्यान न रखा जाए तो ऐसे में अपच, पेट में दर्द व पेट की गैस की समस्या बनी ही रहती है। इसलिए आज हम आपको पेट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगें जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

अधिक भोजन के सेवन का असर
बहुत से लोग खाने को बहुत ही ज्यादा कम खाते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वे यदि खाना ज्यादा खा लेंगें तो वजन बढ़ जाएगा या उनका पेट निकल आएगा। जबकि ये सच्चाई बिल्कुल भी नहीं है। डिपेंड ये करता है कि आप खाने में कौन सी चीजों का सेवन कर रहे हैं यदि आप फैट से जुड़ी चीजों का सेवन ज्यादा करेंगें तो इससे वेट के बढ़ने का खतरा दो गुना हो जाएगा। वहीं यदि आप खाने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन का सेवन करेंगें तो उससे आपका वजन कम बढ़ेगा। इसलिए पेट की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए ये बहुत ही ज्यादा जरूरी चीज़ होती है कि आप कितना खा रहे हैं। ताकि आप स्वस्थ रहे और आपका वजन भी तेजी से न बढ़े।

Stomach Facts: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

व्यायाम से पेट कम नहीं होता है
बहुत से लोगों को लगता है कि यदि वे रोजाना व्यायाम करेंगें तो उससे उनका पेट कम या छोटा हो जाएगा जबकि इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। व्यायाम करने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा मिलता है वहीं सेहत से अनेकों बीमारियां भी दूर रहती हैं। वहीं आपको बताते चलें कि रोजाना व्यायाम करने से पेट कम नहीं होता है बल्कि वेट कम होने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आप वेट को कम करने कि सोंच रहे हैं तो रोजाना व्यायाम जरूर करें ताकि आप फिट रहे साथ ही साथ व्यायाम पेट की सेहत को स्वस्थ रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: खाली पेट कभी न करें इन चीजों का सेवन सेहत को हो सकता है ढेरों नुकसान

Stomach Facts: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

पूरी पाचन क्रिया पेट से ही होती है
आपको बताते चलें कि ये बिलकुल भी सच नहीं है कि पूरी पाचन क्रिया पेट से ही होती है। आप जब भी किसी भी व्यक्ति से बात करेंगें तो आमतौर पर सभी ये बात बताएंगें कि पूरी पाचन क्रिया पेट से ही होती है लेकिन ये सिर्फ एक वहम है। आपको बताते चलें कि पाचन क्रिया का एक सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा आंत में होता है। वहीं जब भी आप खाना खाते हैं तो ये उस खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाटनें का काम करता है। फिर ये एकत्रित हो करके आंत में जाकर डाइजेस्ट होते हैं। इसलिए ये बात सिर्फ एक भ्र्म ही होती है कि पूरी पाचन क्रिया पेट से होती है।

Stomach Facts: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

भूखा रहने से पेट का आकार कम हो जाता है
बहुत से लोगों को ये लगता है कि यदि वे लंबे समय तक भूखा रहते हैं तो इससे उनका पेट का आकार कम होता जाता है। यदि आप भी इस बात को सोंचते हैं कि भूखा रहने से पेट का आकार कम हो जाता है तो ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है। जब आप एडल्ट हो जाते हैं तो पूरे तरीके से आपके पेट का विकास हो जाता है और एक बार यदि आपका विकास हो गया है तो आपका पेट वैसा ही रहता है। कम या अधिक खाने से पेट के आकार में कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। बहुत से लोग पेट कम करने के लिए कम खाते हैं, जिसका असर पेट में नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें: पेट में कीड़ों की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा तो अपना सकते हैं इन घरेलू उपायों को

Stomach Facts: आप भी जानिए पेट से जुड़े हुए कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CL0PDi

No comments:

Post a Comment