Thursday, 25 November 2021

Health Tips: पोषक तत्वों का खजाना है लाल रंग का केला, जानिए सेहत से जुड़े फायदे

नई दिल्ली। Health Tips: केले को आपकी सेहत के लिए बेहतरीन फलों में से एक माना जाता है। गुणों से भरपूर हरे और पीले रंग से केले तो आपने अक्सर देखे और खाए होंगे। लेकिन लाल रंग के केले को बहुत कम लोगों ने खाया, सुना और देखा होगा। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन सी तथा फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इस तरह के केले लाल या बैंगनी रंग के होते हैं। हमारे द्वारा आमतौर पर खाए जाने वाले पीले केले के मुकाबले यह लाल केला थोड़ा मीठा और नरम होता है। जिस तरह पीला केला खाने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं, उसी प्रकार आइए जानते हैं लाल केले से जुड़े स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. रक्तचाप के नियंत्रण में
लगभग सभी किस्मों के केलों में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम तथा कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। उसी प्रकार लाल केले में मौजूद इन दोनों तत्वों का सटीक मेल रक्तचाप नियंत्रण में सहायक हो सकता है। एक शोध में पाया गया कि, नियमित रूप से लाल केले का सेवन करने ब्लड प्रेशर में कमी की जा सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो लाल केले में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स रक्तचाप नियंत्रण में सहायक हो सकते हैं।

bp_control.jpg

यह भी पढ़ें: निम्न तथा उच्च शर्करा स्तर के इन लक्षणों को जानकर रहें सतर्क

2. कई रोगों से सुरक्षा में
आपकी सेहत के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक एंटीऑक्सीडेंट भी लाल केले में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। क्योंकि यह आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करने के साथ ही मुक्त कणों से सुरक्षा प्रदान करता है। आपको बता दें कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तथा मुक्त कणों यानी फ्री रेडिकल्स के कारण कैंसर, मधुमेह, और आंखों से संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

diseases.jpg

3. पाचन क्रिया को सुधारने में
एक अध्ययन के अनुसार लाल केले में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को प्रभावित करता है। जिससे इसके सेवन से कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसलिए दस्त या डायरिया होने पर भी पोटेशियम युक्त लाल केला खाना अच्छा रहता है। इसके अलावा लाल केले को पचाना भी आसान होता है।

better_digestion.jpg

4. आंखों के लिए
लाल केले में पीले केले की तुलना में अधिक कैरोटिनॉयड पाया जाता है। और इसी कारण से इस केले के छिलके का रंग लाल होता है। वही वहीं आपको बता दें कि, लाल केले में ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन नामक दो प्रमुख कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं जो आपकी आंखों की समस्या को दूर करने तथा आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

eyes.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cMkOXx

No comments:

Post a Comment