Saturday, 6 November 2021

Spices To Keep Your Lungs Healthy: फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आज ही शुरु कर दें इन मसालों का सेवन

नई दिल्ली। Spices To Keep Your Lungs Healthy: फेफड़े हमारे शरीर के अंगों में से एक हैं। यह हमारे शरीर में ऑक्सीजन को फिल्टर करने का कार्य करते हैं। हमारे शरीर के स्वस्थ रहने में फेफड़ों का अहम योगदान होता है। इसलिए अपने फेफड़ों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अपने भोजन में किन मसालों को शामिल करके हम अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं...

1. ऑरेगैनो
ऑरेगैनो का इस्तेमाल बच्चों के फेवरेट पिज़्ज़ा, पास्ता अथवा मोमोज जैसे जंक फूड में किया जाता है। लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि अजवाइन की पत्तियों को ही अंग्रेजी में ऑरेगैनो कहते हैं। ऑरेगैनो के सेवन से फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त ऑरेगैनो में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स, एंटीमाइक्रोबियल्स तथा बायोएक्टिव कंपाउंड पॉलीफेनोल्स जैसे गुणों के कारण हिस्टामिन कम होता है, जो कि सूजन के कारण होती है। इसके अलावा ऑरेगैनो के इस्तेमाल से विभिन्न रोगों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। कई स्थानों पर इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसलिए अपने भोजन में एक मसाले की तरह ऑरेगैनो का इस्तेमाल करके आप अपनी फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

 

oregano.jpg

2. हल्दी
हमारी रसोई में उपलब्ध हल्दी एक ऐसा मसाला है जो कई बीमारियों में संजीवनी बूटी की तरह माना जाता है। त्वचा से लेकर कई सेहत संबंधी परेशानियों में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। अपने एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह सूजन को कम करने में मददगार होती है। आपको बता दें कि हल्दी के एंटीवायरल गुण के कारण यह आपके फेफड़ों को संक्रमण से बचाने का भी काम करती है। इसलिए अपने भोजन में हल्दी का इस्तेमाल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप चाहें तो हल्दी वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं। जिससे आप अपने फेफड़ों को सेहतमंद बनाएं रखने के साथ अपने शरीर को भी बीमारियों से सुरक्षित रख पाएंगे।

turmeric.jpg

यह भी पढ़ें:

3. थाइम
थाइम एक हरे रंग का हर्ब है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। थाइम में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, ल्यूटोलिन, एपिगेनिन उपस्थित होते हैं। थाइम के सेवन से हमारे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। थाइम के सेवन से श्वसन नली को राहत मिलने के साथ ही यह हमारे फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार होती है।

thyme_spice.jpg

4. अजवाइन
मसाले के साथ-साथ अजवाइन का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के तौर पर भी किया जाता है। जब भी पाचन और पेट संबंधी परेशानियों की बात आती है, तो अजवाइन के पानी का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता रहा है। एंटीऑक्सीडेंट युक्त अजवाइन हमारे शरीर में श्वसन मार्ग को आराम पहुंचाने के साथ-साथ फेफड़ों की सफाई करती है। साथ ही इसके सेवन से सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है। आप अपने भोजन में मसाले के तौर पर इसका इस्तेमाल करके कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

ajwain.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3048YW6

No comments:

Post a Comment