Saturday, 6 November 2021

Benefits of Ramdana: क्या आपको पता है रामदाना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है

नई दिल्ली। Benefits of Ramdana: आमतौर पर रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। भारत में इसका इस्तेमाल ज्यादातर पूजा और उपवास आदि में किया जाता है। व्रत के दौरान खाया जाने वाला रामदाना आयरन का भी मुख्य स्रोत है। रामदाना में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हुए हार्ट अटैक के खतरे से बचाते हुए दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं रामदाना प्लांट प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। रामदाना प्रोटीनयुक्‍त, विटामिन सी, ई, आयरन, मैगनिश्‍यम, फॉसफोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरा है। इसे खाने से हड्डियों की बीमारी नहीं होती क्‍योंकि इसमें दूध के मुकाबले दोगुना कैल्‍शियम होता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत से जुड़े बेशकीमती फायदे भी देता है रामदाना। आइए जानते हैं रामदाना के लाभ।

रामदाना खाने के लाभ

  • रामदाना हड्डियों को मजबूत करता है और ऑस्ट‍ियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से आपको बचाता है। इसमें मौजूद भरपूर कैल्शियम हड्ड‍ियों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • रामदाना में असंतृप्त वसीय अम्ल और घुलनशील फाइबर होता है, जो कि ब्‍लड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। यह दिल के स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी अच्‍छा है।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं पाचन शक्ति बढ़ाने के कुछ कारगर उपायों के बारे में।

  • कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं हमारी गलत जीवनशैली और खानपान की देन हैं। रामदाना के पत्तों में आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप कब्ज की समस्या में और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कब्ज और कमजोर पाचन की समस्या से निजात पाने के लिए आप रामदाना के पत्तों के साग का सेवन करें। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और मल भी आसानी से निकलता है।
  • लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आयरन की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। रामदाना में भरपूर मात्रा में आयरन तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। आयरन से भरपूर रामदाना का सेवन एनिमिक लोगों में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: आइए जानते हैं मल्टीग्रेन आटा खाने के फायदे के बारे में

  • नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको बालों को समय से पहले झड़ने से रोकने में मदद मिलती है। इसमें लाइसिन होता है जिससे आपके बाल मोटे और मजबूत होते हैं। इसमें सिस्टीन भी होता है जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CQv78h

No comments:

Post a Comment