नई दिल्ली। Skin Care Tips: स्वयं को आकर्षक और सुंदर दिखाना किसे पसंद नहीं होता। विशेषकर महिलाओं को तो सज धज कर रहना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए वे मेकअप का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई महिलाओं को कुछ रसायन युक्त मेकअप प्रोडक्ट्स या अपनी स्किन के अनुसार उत्पादों का इस्तेमाल ना करने के कारण बाद में खुजली और जलन की समस्या हो जाती है। इसके लिए आप निम्न घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकती हैं...
- ड्राई स्किन वाले लोगों को भी कई बार मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से रैशेज और इचिंग होने की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से ठंडे दूध को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। और कुछ समय पश्चात सादा पानी से चेहरा धो लें। इससे ना केवल आपकी त्वचा की खुश्की दूर होगी बल्कि जलन, खुजली से भी आराम मिलेगा।
- आपकी त्वचा के लिए एलोवेरा जैल को काफी अच्छा माना जाता है। त्वचा पर होने वाली जलन और खुजली के लिए तो एलोवेरा जैल काफी कारगर होता है। मेकअप के बाद चेहरे पर होने वाली जलन को दूर करने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जैल निकालकर इसे हल्के हाथ से प्रभावित स्थान पर मसाज करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। और उसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको तुरंत ही आराम मिल जाएगा।
- मेकअप के बाद त्वचा पर होने वाले रैशेज को दूर करने के लिए ओट्स भी एक प्रभावी उपाय हो सकता है। इसके लिए आप थोड़े से ओट्स लेकर उन्हें अच्छी तरह पीस लें। अब एक कटोरी में ओट्स निकालकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। और फिर सादा पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय से ना केवल जलन और खुजली से राहत मिलती है बल्कि त्वचा को प्राकृतिक मॉइश्चर भी मिलता है।
- खुजली और लालिमा से राहत पाने के लिए ठंडा पानी भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप ठंडे पानी में एक सूती कपड़ा भिगोकर इसे अपने पूरे चेहरे पर ढक लें। थोड़ी देर बाद फिर से कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर चेहरे पर रखें। लगभग 15-20 बार ऐसा करने से आपको जलन और खुजली से आराम मिल जाएगा तथा त्वचा भी हाइड्रेट हो जाएगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oXOKpp
No comments:
Post a Comment