नई दिल्ली। Roasted Papad: जो लोग अपनी फिटनेस के प्रति सजग हैं तथा वजन को नियंत्रित करने या घटाने की प्रयास में हैं, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती सही आहार के चुनाव में सामने आती है। वैसे आजकल अधिकतर लोग फिट रहने के लिए देसी खाद्य पदार्थों को तवज्जो ना देकर फैंसी डाइट के पीछे भागते हैं। उन्हें लगता है कि महंगी और फैंसी डाइट से ही फिट रहा जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो हेल्दी और पॉकेट फ्रेंडली हेल्दी स्नैक्स की तलाश में हैं उनके लिए भुना हुआ पापड़ एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसके लिए घर पर बने पापड़ एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। विभिन्न प्रकार के पापड़ में मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन तथा कार्बोहाइड्रेट की स्वस्थ मात्रा होती है। साथ ही घर पर बना पापड़ आपकी निगरानी में स्वस्थ एवं पसंदीदा सामग्री द्वारा निर्मित होता है। हालांकि जिन लोगों को चिकित्सक द्वारा कम सोडियम खाने की सलाह दी गई है, उन्हें पापड़ का सेवन संभलकर करना चाहिए, क्योंकि इसमें पर्याप्त सोडियम होता है। अब आइए जानते हैं इस लो-कैलोरी हेल्दी स्नैक के स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में...
- ग्लूटेन फ्री विकल्प
प्रोटीन से युक्त पापड़ की खास बात यह है कि इसका हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा सेवन किया जा सकता है। हालांकि, स्वाद के चक्कर में इसका अधिक सेवन करना भी सही नहीं है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि आपको तेल में तले हुए नहीं बल्कि भुने हुए पापड़ खाने हैं।
- कैलोरी में कम
अगर आप अपने बढ़ते मोटापे और लटकते पेट से परेशान हैं। तथा फिट रहने के लिए हेल्दी स्नैक्स का विकल्प खोज रहे हैं, तो पापड़ का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि इसके सेवन से पहले अपने न्यूट्रीशनिस्ट से एक बार सलाह अवश्य ले लें और बताई गई मात्रा में ही पापड़ का सेवन करें।
- फाइबर से भरपूर
फाइबर हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व में से एक है। इसलिए फाइबर युक्त पापड़ का सेवन करना अच्छा होता है। साथ ही इसके सेवन से मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है। जिससे यह वजन नियंत्रण में भी सहायक हो सकता है। आप चाहें तो इसे और हेल्दी बनाने के लिए सब्जियों की टॉपिंग भी कर सकते हैं।
- पापड़ पाचन में सहायक
पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करने वाले लोग भुने हुए तथा कुरकुरे पापड़ का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह आपकी पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही पाचक एंजाइम भी पैदा करता है। इसके अलावा पापड़ का सेवन करने से यह आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर आंत की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E753qd
No comments:
Post a Comment