Monday, 29 November 2021

Health Tips: जानिए सौफ-मिश्री के सेवन करने से आपके पाचन शक्ति मजबूत होती है

नई दिल्ली। Health Tips: सौंफ के साथ मिश्री खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलती है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सौंफ-मिश्री को साथ में खाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। सौंफ संग मिश्री खाने से शरीर और मन दोनों को ही लाभ होता है। सौंफ जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। सौंफ सबसे ज्यादा पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। मिश्री में कई तरह के विटामिन्स जैसे बी1, बी2, बी12, आयरन आदि होते हैं जो शरीर को कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। सौंफ के साथ मिश्री खाने का सबसे पहला लाभ तो यह है कि सौंफ का जो हल्का कसैला-सा स्वाद होता है, मिश्री के साथ इसे खाने से उस स्वाद का अहसास नहीं हो पाता है। सौंफ-मिश्री खाने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा में चमक बढ़ती है। साथ ही पिंपल्स, मुंहासे की समस्या भी दूर होती। आइए जानते हैं सौंफ- मिश्री खाने के फायदे के बारे में।

सौंफ-मिश्री खाने के फायदे

1. कब्ज के लिए फायदेमंद :

कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो भोजन के कम से कम 15 मिनट बाद सौंफ-मिश्री का सेवन जरूर करें। इसके अलावा गुनगुने पानी के साथ सौंफ का सेवन करने से भी कब्ज दूर होगी।

2. मुंह की समस्या के लिए फायदेमंद :

सौंफ और मिश्री का सेवन करने से मुंह की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। सौंफ और मिश्री में पाए जाने वाले पोषक तत्व मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। रोजाना भोजन करने के बाद सौंफ और मिश्री खाने से मुंह में किसी भी प्रकार बदबू नहीं आती है और मुंह फ्रेश रहता है। सौंफ बहुत सुगंधित होता है इसलिए इसके सेवन से मुंह में बहुत अच्छी सुगंध आती है और मुंह स्वस्थ रहता है। सौंफ और मिश्री दांत एवं मसूड़ों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं।

3. खट्टी डकार के लिए फायदेमंद :

सौंफ को उबालकर तथा मिश्री मिलाकर दिन में दो तीन बार सेवन करने से खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं। तथा पेट दर्द के लिए भुनी हुई सौंफ चबाने से शीघ्र फायदा मिलता है।

4. आलस से बचाने के लिए फायदेमंद :

सौंफ के साथ मिश्री खाने का लाभ यह होता है कि मिश्री यानी शुगर की बहुत सीमित मात्रा जब सौंफ के साथ शरीर में जाती है तो वह शारीरिक तौर पर शिथिलता का अहसास नहीं होने देती है। क्योंकि भोजन करने के बाद हम सभी को कुछ समय के लिए बहुत आलस आता है। सौंफ और मिश्री का सेवन हमें उस आलस से बचाता है।

5. महिलाओं के लिए फायदेमंद :

सौंफ और मिश्री खाने से मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाने से मासिक धर्म न आना, दर्द, बांझपन आदि की समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा स्तनपान करने वाली महिलाओं के दूध में वृद्धि करने के लिए भी सौंफ और मिश्री का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E0152C

No comments:

Post a Comment