नई दिल्ली। Red Wine Benefits: वर्षों से ड्रिंक और दवाई के रूप में शराब का सेवन किया जा रहा है। हालांकि शराब की लत हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है, परंतु मॉडरेट वाइन का सेवन हमारी सेहत के लिए कई स्थितियों में लाभदायक बताया गया है। तो आइए जानते हैं कि, आयुर्वेद में दवाई के रूप में रेड वाइन के कौन से फायदे बताए गए हैं...
1. त्वचा के लिए
सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी रेड वाइन का सेवन किया जा सकता है। अक्सर लोगों, विशेषकर महिलाओं को बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की रंगत और चमक फीकी पड़ने की शिकायत रहती है। इसके लिए रेड वाइन से बना फेस पैक मददगार साबित हो सकता है।
2. तनाव को कम करने में
रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए सीमित मात्रा में रेड वाइन के सेवन से तनाव को कम करने के साथ फ्री रेडिकल से सुरक्षा मिल सकती है। जिसके परिणाम स्वरूप आपकी त्वचा स्वस्थ और जवां नज़र आती है।
यह भी पढ़ें:
3. प्रतिरोधक क्षमता के लिए
आपको रोगों से लड़ने के लिए अच्छी प्रतिरोधक क्षमता की आवश्यकता होती है। इसलिए मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6 और आयरन तथा एंटीऑक्सीडेंट से युक्त रेड वाइन का सेवन इम्यूनिटी में बढ़ोतरी के लिए भी किया जा सकता है।
4. अच्छी नींद के लिए
आजकल लोगों को असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण रात में समय पर अथवा ठीक से नींद ना आने की समस्या आम बात हो गई है। इसलिए अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो रेड वाइन का सेवन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अतः अच्छी नींद पाने के लिए आप सप्ताह में एक बार रेड वाइन पी सकते हैं।
5. स्वस्थ दिल के लिए
क्योंकि रेड वाइन अंगूर पर बनती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के होने से हमारे हृदय और सेहत के साथ वजन भी संतुलित रह सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mQkxIZ
No comments:
Post a Comment