Monday, 8 November 2021

रात को इन चीजों को खाने से बचे नहीं तो मोटापा तेजी से बढ़ेगा

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं पिछले कई महीनों से कोरोना की वजह से लोग घर के अंदर कैद थे | और छोटी-मोटी एक्टिविटी के अलावा खाना ही एक मात्र मन के लायक काम बचा हथा | इस चक्‍कर में लोग ने काफी अनहेल्‍दी डाइट लिया सब से ज्यादा काम जो वजन बढ़ाने का किया |हालांकि कुछ लोग वजन कम करने के लिए दिनभर हल्का भोजन करने की कोशिश करते हैं| लेकिन डिनर को उतना महत्व नहीं देते जितना उस पर फोकस करना जरूरी| डाइट एक्सपर्ट्स मानें तो अनहेल्दी डिनर भी वजन बढ़ने का बड़ा कारण होता है |जब आप देर रात तक खाना खाते हैं और खाने के तुरंत बाद बिस्‍तर पर सो जाते हैं तो मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है. डॉ कहते हैं की सोने से करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए |

सोने से पहले नहीं खानी चाहिए ये चीजें

1. नूडल्स का सेवन बंद कर दें
डॉ. रंजना सिंह कहती हैं कि अगर आप रात में नूडल्स खाते हैं तो इसमें पाए जाने वाले कर्ब और फैट्स आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं | इसमें फाइबर बिलकुल नहीं होता और इन सारी वजहों से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है

2. चॉकलेट का सेवन न करें
डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो चॉकलेट में कैफीन के साथ शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो आपका वजन बढ़ाने में बेहद अहम किरदार निभाती है |बेहतर है कि आप डिनर के बाद चॉकलेट खाने से परहेज़ करें |

3. फ्राइड फूड का सेवन न करें
फ्राइड फूड आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं, क्योंकि फ्राइड फूड में कार्ब और फैटी एसिड होते हैं |जो आपके पेट की एसिडिटी और वजन को बढ़ाने का काम करते हैं |इसलिए कोशिश करें कि रात को हल्का खाना खाएं जो आसानी से पच सके |

4.सोडा पीना खतरनाक
कुछ लोग डिनर को डाइजेस्‍ट करने के लिए सोडा पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इनमें हाई शूगर कंटेन्‍ट होता है जो तेजी से बेली फैट को बढाने का काम करता है | इसलिए बेहतर है कि सोने से पहले सोडा ना पिए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bPnMu3

No comments:

Post a Comment