Friday, 19 November 2021

Home Remedies for Stomach Bloating: अगर आपका भी पेट खाना खाने के बाद फूलने लगता है तो इससे राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली। Home Remedies for Stomach Bloating: पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक आम बीमारी हो गई है। पेट फूलने का कारण पेट में बनने वाली गैस होती है। जिससे पेट का आकार बढ़ने लगता है। इसे पेट की सूजन भी कहते हैं। ये समस्या कमजोर पाचन तंत्र का भी एक संकेत है। सामान्य तौर पर ऐसा खाना खाने के बाद महसूस होता है। जरूरत से ज्यादा खाना खा लेने, खाने-पीने के दौरान हवा के पेट में चले जाने, स्मोकिंग, मसालेदार और तला भुना खाना खाने से गैस की समस्या होने लगती है। वहीं, अगर समय से इसका इलाज नहीं हो पाए तो स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ सकती हैं। यदि आपके साथ भी इस तरह की समस्या है तो यहां जानें इससे छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय।

पेट फूलने से राहत पाने के घरेलू उपाय

अदरक :

गैस की समस्या में अदरक तुरंत रारहत देता है। लगभग एक इंच ताजा कच्चे अदरक को कद्दूकस कर लें और इसे खाने के बाद एक चम्मच नींबू के रस के साथ लें। अदरक पेट फूलने की समस्या में बहुत कारगर है। गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अदरक की चाय पीना भी एक अच्छा घरेलू उपचार है।

यह भी पढ़े: अगर आप मस्सों से परेशान है और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

पुदीना :

पेट की किसी भी समस्या के लिए पुदीना काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट फूलने की समस्या में इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले 3-4 पुदीने की पत्तियां लें। इसे एक गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। जब बर्तन में पानी आधा हो जाए, तो बचे हुए पानी को निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद इस पानी का सेवन करें। इससे आपको पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकता है।

अजवाइन :

खाना खाते ही पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए आप खाना खाने के तुरंत बाद 1/4 चम्मच अजवाइन को हल्के गुनगुने पानी से निगल लें। आपका पेट भी हल्का रहेगा और गैस भी नहीं बनेगी।

नींबू

एक नींबू ले और उसको काटकर एक गिलास पानी में अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा काला नमक भी शामिल कर सकते हैं। घरेलू उपचार के रूप में पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए यह बेहतरीन नुस्खा माना जाता है।

यह भी पढ़े: निमोनिया से जल्द राहत पाने के लिए करें ये घरेलू उपचार

जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय :

गैस अथवा पेट फूलने की परेशानी को दूर करने में जीरा, धनिया और सौंफ से बनी चाय को पीना भी फायदेमंद होगा। इसे दिन भर में 3 बार भोजन से पहले अथवा भोजन के बाद पीयें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32iGp8b

No comments:

Post a Comment