Friday, 19 November 2021

जानिए सर्दियों में आंवला इम्यूनिटी को मजबूत करने में कितना मददगार होता है

नई दिल्ली : आंवला का सेवन सर्दियों के समय काफी अच्‍छा माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये फल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ ही इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसैला होता है। विटामिन-सी फाइबर के अलावा आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। सर्दियों में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आंवले में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण ये पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये थायरॉइड आंखों की रोशनी में सुधार और वजन कम करने में भी मददगार है। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और किन तरीकों से आप आंवले का सेवन कर सकते हैं।

आंवले को डाइट में शामिल करने के फायदे
1. आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

2. आंवले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। यह मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाता है।

3. आंवले में विटामिन सी भी होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। अच्छी इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह सर्दी, खांसी और जुकाम से हमारा बचाव करता है। सर्दियों में आंवला खाने से वायरल से आपको परेशान नहीं होना पड़ता है।

4. हृदय रोगों से बचाव के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। आंवला खट्टे फलों में आता है, यह हृदय के जोखिम को कम करता है।

5. मुंह के छालों की समस्या को दूर करने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। मुंह में छाले होने पर गर्म पानी करें इसमें आंवले का रस डालें और रोजाना पिएं।

6. आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज में आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।

7. आंवला खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। इसमें रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। यह त्वचा को साफ करता है, मुंहासों को रोकता है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है। आंवला कमजोर और फैटी लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DAZiRg

No comments:

Post a Comment