नई दिल्ली। Home Remedies for Calcium: कैल्शियम की कमी से कई प्रकार की बीमारियां होती है। इसकी कमी से बच्चे और बड़े सभी प्रभावित होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों के शारीरिक विकास में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। एक व्यक्ति को हर दिन कितने कैल्शियम की जरूरत होगी यह उसके जेंडर, उसकी उम्र और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। अगर बॉडी में कैल्शियम की कमी हो जाए तो हड्डियों में दर्द और कमजोरी, थकान जैसी समस्याएं बुरी तरह जकड़ लेती हैं। उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की अधिक कमी होने लगती है। ऐसे में आप इन चीजों का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आसान घरेलू नुस्खे भी आपकी बॉडी में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
कैल्शियम की कमी को दूर करने के घरेलू उपाचार
- डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करे। बच्चों को रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह दें।
- टमाटर में विटामिन K होता है और ये कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए रोजाना टमाटर को अपनी डाइट में शामिल करें। टमाटर हड्डियों को तो मजबूत बनाता है साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरी करता है।
- आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। आंवले में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे फल के रूप में भी खाया जा सकता है या पानी में उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
- कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए तिल खाना भी बहुत फायदेमंद रहता है। एक टेबल स्पून तिल में लगभग 88 मिग्रा। कैल्शियम होता है। इसे अपने खाने का हिस्सा बनाएं जैसे सूप, सीरियल्स या सलाद में डालकर इसे खाया जा सकता है।
- रागी का हफ्ते में एक बार किसी न किसी रूप में सेवन करें। दलिया, हलवा या खीर बनाकर ले सकते हैं। किसी भी प्रकार से रागी कैल्शियम का विश्वसनीय स्त्रोत हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EwsyJ6
No comments:
Post a Comment