नई दिल्ली। Health Benefits Of Tofu: सोया पनीर के नाम से जाना जाने वाला टोफू को प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत माना गया है। जो लोग शाकाहारी हैं वे प्रोटीन अथवा अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए मांसाहार के विकल्प के रूप में टोफू का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन रिच फूड हमारी हड्डियों के लिए काफी अच्छा है। हमारी मांसपेशियों के विकास के लिए आवश्यक टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनीस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही नहीं इसमें पोटेशियम, जिंक तथा आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं। इसके अलावा जो लोग दूध अथवा अंडे से परहेज़ करते हैं, उनके लिए टोफू एक अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं टोफू के सेवन से जुड़े सेहत संबंधी फायदों के बारे में...
- हमारे बालों के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक तत्वों में से एक केराटिन प्रोटीन भी है। वहीं केराटिन प्रोटीन की कमी के कारण हमारे बाल झड़ने लगते हैं। लेकिन टोफू के सेवन से केराटिन प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है। जिससे बालों के झड़ने की समस्या में आराम मिलने के साथ ही टोफू हमारे बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी मददगार है।
- सोया पनीर यानी टोफू प्लांट बेस्ड आयरन का एक बेहतर स्रोत माना गया है। विशेषकर शाकाहारी लोगों के लिए तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा हमारे शरीर के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक आयरन की पूर्ति भी टोफू के सेवन द्वारा की जा सकती है। क्योंकि आयरन आपके लिवर, मांसपेशियों और स्प्लीन के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
- टोफू के सेवन का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही अगर आप नॉनवेज के स्थान पर टोफू का सेवन करते हैं, तो ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इतना ही नहीं टोफू इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती है।
- जो लोग अपने आहार में वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम रखते हुए प्रोटीन शामिल करना चाहते हैं उनके लिए तो टोफू एक बेहतर विकल्प है। जहां रेड मीट का सेवन हार्ट डिजीज का खतरा पैदा कर सकता है वहीं टोफू खाने से ऐसा नहीं होगा। यह आसानी से पच भी जाता है। टोफू में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है जो महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए और मजबूत हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं तथा बुजुर्गों के लिए भी टोफू फायदेमंद है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nOkU61
No comments:
Post a Comment