Monday, 1 November 2021

Home and natural remedies: ग्लिसरीन का करे ठंड में इस प्रकार से इस्तेमाल

नई दिल्ली। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है साथ ही इससे स्किन पर दाग, धब्बे भी दूर हो जाते हैं। ग्लिसरीन लगाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन को कम किया जा सकता है। ड्राईनेस को कम करती है गिल्सरीन। चेहरे पर शाइन लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इतने सारे गुणों वाले ग्लिसरीन को आप ठंड में अपने फायदे के लिए किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय पर जानकारी देंगे।

Beauty Tips: बढ़ती उम्र में ग्लो वापस लेकर आने के लिए ये तरीके आपकी कर सकते हैं मदद

ग्लिसरीन और गुलाब जल
ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें, दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुंबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको ठंड में कभी भी फटे स्किन की समस्या या फिर ड्राई स्किन की समस्या नहीं होगी।


चहरे को करें साफ
ग्लिसरीन में मुख्य रूप से शुगर और अल्‍कोहल कार्बनिक कंपाउंड होते हैं। इसमें चेहरे से तेल, गंदगी और यहां तक कि मेकअप को हटाकर स्‍किन को गहराई से साफ करने की अद्भुत क्षमता होती है। यदि आप ठंड में बार-बार पानी से अपने चेहरे को नहीं देना चाहते हैं तब ग्लिसरीन की सहायता से भी अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EzQV8J

No comments:

Post a Comment