Monday, 1 November 2021

इम्युनिटी से लेकर हड्डियों को मजबूत बना के रखता है अनानास, आप भी जानिए इसके सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में

नई दिल्ली। अनानास की बात करें तो ये एक हेल्दी फ्रूट है, ये खासतौर पर अपने स्वाद और महक के लिए जाना जाता है। अनानास के फायदे की बात करें तो जितना ये स्वादिष्ट होता है उतना ही फायदेमंद भी। ये अनेकों औषिधीय गुणों से भरपूर होता है। इस फल के फायदे की बात करें तो त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने से लेकर सेहत को भी अनेकों लाभ पहुंचाता है। आपको भी अपने डाइट में अनानास फल के सेवन को शामिल करना चाहिए। ताकि आप भी फिट रहे और सेहत से कई बीमारियों से आप दूर रहे।
तो चलिए जानते हैं अनानास से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में।

इम्युनिटी से लेकर हड्डियों को मजबूत बना के रखता है अनानास, आप भी जानिए इसके सेवन से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में

हड्डियों के लिए होता है फायदेमंद
अनानस के फायदे की बात करें तो ये कई जरूरी तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को मजबूत बना के रखने में मददगार साबित होती है। वहीं ये हड्डियों से जुड़ी अनेकों बीमारियों को कम करने में भी लाभदायक होते हैं जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया आदि। इसके और फायदों की बात करें तो ये विटामिन सी से भी भरपूर होता है जो सेहत को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होता है। वहीं इसके रोजाना सेवन से इम्युनिटी भी स्ट्रांग हो जाती है। इसलिए अनानास का सेवन आपको अनेकों फायदे दे सकता है, यदि इसे डाइट में शामिल किया जाए तो।

अनानास का सेवन त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है
अनानास के फायदे कि बात करें तो ये विटामिन सी और बीटा केरोटीन से भरपूर होता है जिसका सेवन त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। इसके सेवन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये झुर्रियों को कम करने में, पिम्पल्स की समस्या को कम करने में और त्वचा में दाग-धब्बों जैसी अन्य समस्याओं को कम करने में काफी हद तक लाभदायक साबित होता है। अनानास में विटामिन सी कोलेजन उचित मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा कि सुंदरता को बरक़रार रखने में फायदेमंद साबित होता है।

इम्युनिटी को बूस्ट करने में होता है कारगर
अनानास में अनेकों तरह के विटामिन पाए जाते हैं साथ ही साथ इसमें खनिज की भी उच्च मात्रा मौजूद होती है जो इम्युनिटी को लंबे समय तक स्ट्रांग बना के रखने में सहायता करती है। अनानास के सेवन से बैक्टीरिया जैसे संक्रमण काफी हद तक कम हो जाते हैं। इसके और फायदे कि बात करें तो इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे अनेकों तत्व होते हैं। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को बना के रखने में सहायता करते हैं। वहीं यदि आप पेट की समस्या से परेशान रहते हैं या इम्युनिटी को बूस्ट करने की सोंच रहे तो ऐसे में अनानास का सेवन लाभदायक हो सकता है।

पाचन की समस्याओं को करता है कम
आपको बताते चलें कि अनानास के सेवन से पाचन से जुड़ी अनेकों समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती हैं। अनानास में प्रोटीन, ब्रोमेलैन, मिनरल्स आदि चीज़ें उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचन को मजबूत बना के रखने में कारगर साबित होते हैं। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर में पानी की कमी को नहीं होने देते हैं। जिसके कारण कब्ज, अपच जैसी अनेकों समस्याएं काफी हद तक कम हो जाती है। इसलिए आपको अनानास का सेवन करना चाहिए। ताकि पाचन समस्याएं कम हो जाएँ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GCD57D

No comments:

Post a Comment