नई दिल्ली। Health Benefits of Sprouted Fenugreek: अंकुरित मेथी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी मेथी का इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। मेथी का इस्तेमाल हम मेथी के बीज, मेथी के पत्ते और अंकुरित मेथी के रूप में कर सकते हैं। अंकुरित मेथी में विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, नियासिन, पोटेशियम, आयरन और एल्कलॉइड की अच्छी मात्रा मौजूद रहती है। इतना ही नहीं अंकुरित मेथी में फोटोकेमिकल्स नामक तत्व बढ़ जाता है, जो पोषक तत्वों के गुणों को हाई करने में आपकी मदद करता है। अंकुरित मेथी का उपयोग खासतौर पर डायबिटीज, मोटापा, दिल से संबंधित बीमारी, थायराइड, ब्लड प्रेशर इत्यादि बीमारी को कंट्रोल करने के काम आता है। आइए जानते हैं अंकुरित मेथी के लाभ के बारे में।
अंकुरित मेथी के फायदे
- अंकुरित मेथी का सेवन करने से यह वजन को कम करने में मदद करते हैं। मेथी में गैलेक्टोमैनन नाम से जाना जाने वाला पॉलिसाक्साइड अच्छी मात्रा में मौजूद रहता है जो आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और संतुष्टि की भावना जगाता है। मेथी में लगभग 75 प्रतिशत घुलनशील फाइबर होता है जो कि आपके पाचन को ठीक कर आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करता है। आप मेथी के अंकुरित बीजों को सुबह के समय खाली पेट सेवन कर सकते हैं। आप सुबह के समय और रात का भोजन करने से आधा घंटे पहले अंकुरित मेथी के दानों का सेवन अपने वजन को कम करने के लिए कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: जानिए अंगूर का सेवन करने के कुछ शानदार फायदों के बारे में।
- मेथी के दाने में प्रोटीन और निकोटीनिक नाम का एसिड पाया जाता है जो हमारे बालों को घना और मजबूत बनाता हैं।
- अंकुरित मेथी खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। मेथी खाने से खून के अंदर मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स कम होता है जिसकी वजह से दिल से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
यह भी पढ़े: आइए जानते है सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे
- अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको नियमित रूप से अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए। अंकुरित मेथी के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंकुरित मेथी के सेवन से ब्लड में अतिरिक्त शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। मेथी में भरपूर रूप से एमिनो एसिड होता है, जो मधुमेह रोगियों के शरीर में इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाता है।
- अगर आप अक्सर बदलते मौसम की वजह से या फिर कुछ उल्टा खाने पीने की वजह से बीमार पड़ जाते हैं, तो मेथी के बीज आपके लिए भी लाभदायक हो सकते हैं। मेथी के बीजों के अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसके जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mQFMKN
No comments:
Post a Comment