नई दिल्ली। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में फलों और सब्जियों की कई किस्में भी आती हैं। उन्हीं में से एक अंगूर भी है, जिसे सर्दी के पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर जितना गुणकारी होता है, उससे कहीं ज्यादा इसके बीज के फायदे बताए गए हैं। अध्ययनों से भी पता चला है कि, अंगूर के बीच का तेल या अर्क कई गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि अंगूर के बीच का तेल हमें कौन-कौन से सेहत संबंधी लाभ देता है...
• मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
मानव मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंगूर के बीज के तेल के फायदे बताए गए हैं। अंगूर के बीज के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए विशेषज्ञों की मानें तो, अंगूर के बीज के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बेहतर हो सकती है।
• बालों के लिए
अंगूर के बीज का अर्क या तेल बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक तत्वों में से एक विटामिन-ई है, जो कि अंगूर के बीज के तेल में पाया जाता है। साथ ही बालों के लिए अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करने पर यह स्कैल्प की त्वचा सुरक्षा भी कर सकता है।
यह भी पढ़ें:
• सूजन के लिए
हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों में आई सूजन एक गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए इस तरह की शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए अंगूर के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि अंगूर के बीज के अर्क में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को घटाने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा एक शोध के अनुसार, मोटापे से ग्रस्त महिलाओं द्वारा अंगूर के बीज का तेल इस्तेमाल करने पर सूजन और इंसुलिन स्तर संबंधी परेशानियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
• गठिया के लिए
गठिया यानी जोड़ों में होने वाला दर्द बहुत ही कष्टदायक होता है। जिससे व्यक्ति ना कुछ काम कर सकता है और ना ही ठीक से चल फिर सकता है। इसलिए गठिया रोग में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। इसलिए जोड़ों के दर्द में इस तेल के इस्तेमाल से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
• त्वचा के लिए
शरीर की अन्य बीमारियों के अतिरिक्त स्वस्थ त्वचा के लिए भी अंगूर के बीज के तेल के लाभ बताए गए हैं। क्योंकि त्वचा के स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक तत्वों में से एक एंटीऑक्सीडेंट, अंगूर के बीज के तेल में पाया जाता है। इसलिए इस तेल के त्वचा पर उपयोग से यह आपके चेहरे पर बारीक रेखाओं और झुर्रियों को कम करने के साथ ही एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी से युक्त भी है। इसके अलावा अंगूर के बीज का तेल त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ ही फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BLwTXd
No comments:
Post a Comment