नई दिल्ली शरीर में जब ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से काम नहीं करता तो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है |ब्लड सर्कुलेशन सही से काम नहीं करने का मतलब है कि खून की धमनियों या नलिकाओं में कुछ न कुछ दिक्कत है |आमतौर पर जब खून की नलिकाओं के अंदरुनी हिस्सों में वसायुक्त चिपचिपा पदार्थ या कैल्शियम जमा होने लगता है तो ब्लड वेसल्स में दिक्कत होने लगती हैं | इससे शरीर में खून का बहाव कम होने लगता है | ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी एक रिसर्च के मुताबिक फूलगोभी कुल की सब्जियों के सेवन से ब्लड वेसल्स की दिक्कतों को कम किया जा सकता है |
आपको बता दें कि ब्रोकली में मौजूद विटामिन बी फोलेट शरीर से डिप्रेशन की शिकायत को दूर रखती है | अगर आप डिप्रेशन की तरफ जा रहे हैं तो यह सब्जी आपके मूड को अच्छा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है और आपको मेंटली रिलीफ देती है | यही नहीं कमजोर स्मरण शक्ति, थकान और स्किजोफ्रेनिया जैसी समस्याओं में भी ब्रोकली फायदा पहुंचाती है |
कैंसर के खतरे को कम करने में असरदार
ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो कैंसर से हमें सुरक्षा प्रदान करता है | ब्रोकली शरीर में कैंसर कोशिकाओं का निर्माण होने से रोकती है |इसमें मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते है |
ब्रोकली में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार होता है | यह आपको कई तरह के संक्रमण से भी बचाता है इसमें कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो शरीर से टॉक्सिस बाहर निकालते हैं और सर्दी-जुकाम से दूर रखते हैं |
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qbSDt6
No comments:
Post a Comment