Saturday, 16 October 2021

Tips to Relieve Stress: आइए जानें 10 उपाय के बारे में, जो 10 मिनट में तनाव दूर भगाएं

नई दिल्ली। Tips to Relieve Stress: कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव ले लेते हैं जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। जिंदगी की हर एक पल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक पल में हंसना है, तो दूसरे पल ही आंखों में आंसू आ जाते हैं। सुख-दुख जो जीवन के दो पहलू हैं।

तनाव इंसान की सेहत को किस हद तक बिगाड़ सकता है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। सेहत, सौंदर्य और खुशी के लिए तनाव दूर किया जाना बेहद जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं 10 उपाय के बारे में जिससे तनाव को दूर भगाया जा सकता है।

  1. रिलेक्सिंग एक्सरसाइज द्वारा तानव को दूर भगाया जा सकता है। सीधे खड़े हो जाएं। अब झुके और हथेलियों को जांघ पर रखें। ठुड्डी जमीन के समानामतर हो यानी चेहरा सामने रखें। लंबी सांस लें और छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। आप हल्का-फुल्का महसूस करेंगे।
  2. कई दफा दूसरों के साथ अपनी समस्या को शेयर करने से समाधान मिल जाता है। इसलिए अपने जीवनसाथी, करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से मदद मांगने से न डरे। अगर तनाव और चिंता बनी रहती है तो अपने डॉक्टर से बात करें।
  3. पार्क या गार्डन में 10 मिनट हरी घास पर टहलने से आपका तनाव दूर होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  4. तनाव की अवस्था में गुब्बारा फुलाना तनाव दूर करने के लिए यह कारगर वर्कआउट है। इससे फेफड़े में ऑक्सीजन पहुंचता है और रक्त संचार ठीक हो जाता है।
  5. मुस्कुराना तनाव को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। मुस्कान चाहे नकली ही क्यों न हो, वह हमें भीतर से सशक्त बनाती है और साथ ही दूसरों को प्रभावित भी करती है।
  6. जब कभी आपका मन उदास हो, तो फौरन अपना मनपसंद का संगीत सुनना शुरू कर दें। यह मूड सुधारने का कारगर उपाय है। तनाव को दूर कर स्वंय को ऊर्जावान बनाने का कारगर हथियार है।
  7. चॉकलेट को अवसाद दूर करने का उपयोगी तरीका माना जाता है। इसमें मौजूद थियोब्रोमाइन मस्तिष्क में ऐसी क्रिया उत्पन्न करता है, जिससे हम अधिक प्रसन्न हो जाते हैं।
  8. हल्के गर्म पानी से स्नान करें। इससे शरीर के साथ-साथ दिमाग का भी तनाव दूर होता है।
  9. आंख बंद कर गहरी सांस लें। जब काम के दौरान तनाव हो तो अपनी सीट पर बैठकर आंख बंदकर गहरी सांसे लें। यह एक ऐसा व्यायाम है जो अंदर शांति लाता है और तनाव को दूर करता है।
  10. तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है। ध्यान की मुद्रा में बैठे और आंख बंद करके 10 मिनट मेडिटेशन करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YY34oV

No comments:

Post a Comment