Saturday, 16 October 2021

Easy Way to Stop Snoring: अगर आप भी खर्राटे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो जानें इन आसान उपायों के बारे में

नई दिल्ली। Easy Way to Stop Snoring: सोते वक्त सांसों के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटा कहलाता है। खर्राटे नींद से संबंधित एक समस्या है। खर्राटों की आवाज नाक या मुंह किसी से भी आ सकती हैं। सोते समय खर्राटे लेने की समस्या इतनी समान हो गई है। खर्राटे लेने वाले को भले ही कुछ न पता चलता हो लेकिन उसके साथ सोने वाले की तो नींद खराब होती है।

खर्राटा एक तरह की ध्वनि होती है। यह ध्वनि तब पैदा होती है, जब व्यक्ति नींद के दौरान अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पाता है। जब हवा का बहाव गले की त्वचा से स्थित ऊतको में कंपन पैदा कर देता है। आइए जानते हैं खर्राटे को रोकने के उपाय के बारे में।

खर्राटे रोकने के उपाय

  • एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सोने से आधा घंटे पहले पिएं। शहद में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते हैं। इससे सांस लेने में आसानी रहती है।
  • लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में हीलिंग क्वालिटी होती है। ये ब्लॉकेज साफ करने के साथ ही श्वसन तंत्र को भी बेहतर बनाती है। अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।
  • आप सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोएं तो आपके खर्राटे लेने की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती हैं। हल्दी खर्राटा आने की समस्या में लाभकारी सिद्ध होता है।
  • इलायची श्वसन तंत्र को खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्या में राहत मिलेगी।
  • पुदीने ने में कई ऐसे तत्व होते हैं जो गले और नाक के छेदों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। एक कप उबलता हुआ पानी लें। इसमें 10 पुदीने की पत्तियां डालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पानी गुनगुना पीने योग्य हो जाए, तो इसे छानकर या बिना छाने ही पिएं। इससे कुछ ही दिनों में खर्राटो की समस्या ठीक हो जाती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FOmzkx

No comments:

Post a Comment