Thursday, 28 October 2021

Omega 3 Rich Foods : इन फूड में है ओमेगा— 3 की भरपूर मात्रा

नई दिल्ली। ओमेगा -3 फैटी एसिड फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने, सूजन से लड़ने, बेहतर इम्युनिटी और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं में जमा होकर उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है । इसके साथ-साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय रोगों से बचाए रखता है और बॉडी बिल्डिंग में भी काफी मददगार साबित होता है। आइए जानें ऐसे कौन कौन से खाद्य पदार्थ है जिसे ओमेगा 3 रिच फूड कह सकते हैं । या फिर जिस में ओमेगा-3 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

omega_3.jpg

सोयाबीन
सोयाबीन में ओमेगा-3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप भी ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले स्रोत खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहते हैं तो अपने डायट में सोयाबीन को भी शामिल कर सकते हैं।


अंडा

अंडे का सेवन तो आपने कभी ना कभी जरूर किया होगा। कई लोगों के द्वारा इसे रोज सुबह नाश्ते के रूप में भी लिया जाता है जो आपको एनर्जी प्रदान करने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्वों को भी पूर्ति करता है। वहीं, बात की जाए अगर ओमेगा 3 फैटी एसिड की तो अंडे में इसकी मात्रा भी पर्याप्त रूप में पाई जाती है। इसलिए ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोत खाद्य पदार्थ के के रूप में इसका सेवन लाभदायक साबित होगा।

अखरोट
कई ऐसे ड्राइ फ्रूट्स मौजूद हैं जिनके जरिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड की पूर्ति की जा सकती है। इन ड्राई फ्रूट में अखरोट का नाम भी शामिल है। इस ड्राई फ्रूट का सेवन आप रोज सुबह या फिर रात में भी कर सकते हैं। वहीं, ओमेगा 3 फैटी एसिड नर्वस सिस्टम को सुधारने और मस्तिष्क संबंधी कई विकारों को रोकने में भी सक्रिय रूप से कार्य करता है।

asli_1.jpg

फ्लैक्स सीड( तीसी)
अलसी के बीज आपको किसी भी ग्रॉसरी शॉप पर बड़ी आसानी से मिल जाएंगे, जिनसे आप ओमेगा-3 फैटी एसिड की पूर्ति भी कर सकेंगे। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, फ्लैक्स सीड यानी कि अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bjr1ty

No comments:

Post a Comment