Thursday, 21 October 2021

Health : जावित्री से पाए दांत दर्द से राहत । जाने इसके फायदे

नई दिल्ली। वैसे तो आप सबने जावित्री के गुणों के बारे में सुना ही होगा। पर आज हम आपको इसके एक सबसे खास गुण के बारे में बताने जा रहे हैं । जो है दांत दर्द में राहत का काम । जावित्री दांत दर्द में काफी मददगार साबित होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। किस प्रकार से जावित्री का उपयोग आप दांत दर्द के दौरान कर सकते हैं ।और आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।

dant.jpg

दांत दर्द में कैसे करता है जावित्री काम

जावित्री दांत दर्द को कम कर सकती है। दरअसल, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं । जो दांत निकलने पर होने वाले दर्द या मसूडों के सूजन को कम करती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी है जो कि दातों में सड़न के कारण होने वाले दर्द को कम करती है। बच्चों में दांतों की ये तीनों ही समस्याएं आम हैं और जावित्री इन सबमें फायदेमंद है। तो जब बच्चों को दांतों में दर्द हो तो सरसों के तेल में जावित्री को पकाएं और इसे उनके दांतों पर लगाएं। ये दर्द को कम करने में मदद करेगा। साथ ही आप इसे पीस कर बच्चों के कीड़े लगे दांतों पर भी लगा सकते हैं। ये कीड़ों के असर को बेअसर करने में मददगार होगा। यदि किसी बड़े को भी दांत दर्द हो तो जावित्री काफी फायदेमंद है।

साथ ही जावित्री के कई सारे और गुण भी हैं यह आपके पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। जावित्री में शहद मिलाकर चाटने से ये आपके खाने को जल्दी पचता है । खासकर बच्चों को जावित्री के कई सारे गुण काम आते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर
बच्चों के शरीर में जावित्री इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। यही कारण है कि यह एक नवजात शिशु को भी दिया जाता है।एंटीइंफ्लेमेटीर होने के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है। जावित्री को रेगुलर अपने खाने में शामिल करने से ये शरीर का ताप बढ़ाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m4u3YN

No comments:

Post a Comment