Thursday, 21 October 2021

Health : शरीर में खून की मात्रा बढ़ाते हैं ये 5 ड्रिंक

नई दिल्ली । ऐसे तो आपने बहुत सुना होगा कि यह खाने से खून बढ़ता है । यह खाने से खून घटता है । पर आज इस आर्टिकल में हम आपको पूरे डिटेल में बताने जा रहे हैं कि ऐसे कौन कौन से पांच ड्रिंक है जिनका सेवन करने से आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

orange_beet_juice.jpg

हलीम ड्रिंक

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप हलीम ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। यह आरन के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है। हलीम ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच हलीम के बीज लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और आधा गिलास पानी में मिक्स करें। इसके बाद इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें।

चुकंदर का रस

शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए चुकंदर का रस भी पिया जा सकता है। इसमें मैंगनीज, फोलेट, आयरन, पोटेशियम, बीटेन और विटामिन -सी जैसे तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। इस ड्रिंक का सेवन करने से लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है।

टमाटर का जूस

टमाटर का जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है । और यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी काफी मदद करता है टमाटर में काफी मात्रा में हिमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं।

पालक और पुदीने का जूस

पालक और पुदीने का जूस रोजाना पीने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसे आप खाली पेट सुबह पी सकते हैं। यह जूस विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इस ड्रिंक को पीने से आपका वजन कम हो सकता है।

ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस न सिर्फ आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्रदान करता है। बल्कि इसके सेवन से आप शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं। यह जूस इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BYlFPX

No comments:

Post a Comment