नई दिल्ली। Health Tips: बालों का झड़ना, सफेद होना, पतला होना आदि ऐसे लक्षण हैं जिनसे आप अपनी सेहत के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। हमारे बालों का माइक्रोसर्क्युलेशन हार्मोन्स के संतुलन और शरीर को मिलने वाले पोषण पर निर्भर करता है। बालों में आने वाले बदलाव सिर्फ गलत लाइफस्टाइल के कारण ही नहीं होता। आपकी हेल्थ में गड़बड़ होने पर भी ऐसा होता है।
कभी आपके बाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं, जिनके बारे में आपको पता होना ज़रूरी है। पोषक तत्वों की कमी से लेकर एनीमिया जैसी बीमारी तक आपके बाल आपको बहुत कुछ बता सकते हैं। आइए जानें बालों के द्वारा स्वास्थ्य के बारे में।
- उम्र बढ़ने के साथ-साथ बालों का सफेद होना सामान्य है, लेकिन अगर आपके बाल असमय ही सफेद हो रहे हैं तो यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करते हैं। खासतौर से शरीर में विटामिन बी की कमी और थॉयराइड की समस्या होने पर लोगों के बाल असमय सफेद होने लगते हैं।
- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़कर पतले होने लगे हैं, तो ये थायरॉयड का संकेत हो सकता है। हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त थायरॉयड हार्मोन रिलीज नहीं कर पाती है। ऐसे में याद्दाश्त पर असर पड़ता है और बाल तेजी से झड़कर पतले होने लगते हैं। बालों का झड़ना थायरॉयड का भी संकेत हो सकता है।
- यदि आप अपने हेयरब्रश में या अपने शॉवर फ्लोर पर अचानक बहुत अधिक बाल देख रही हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। यानी आप एनीमिया से ग्रस्त हैं। जिन महिलाओं को हैवी पीरियड्स होते हैं, उनमें आयरन की कमी हो सकती है।
- सिर पर चकत्ते होना सोराईसिस के कारण ऐसा हो सकता है। ऐसे में यदि सिर की त्वचा पर स्कैल्प हो रहे हों, तो इसे इग्नोर न करें। क्रोहन नाम की बीमारी में भी रूसी जैसी परत बनती है। आप अपने बालों का ध्यान रखें, रूसी के लिए घरेलू उपाय अपनाएं, अगर आराम न मिलें तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- बालों की सही तरह से केयर न करने के कारण उनमें रूखापन आने लगता है, लेकिन कई बार यह आपके हेल्थ के बारे में भी बताता है। खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी और हाइपोथाइरोडिज्म के कारण भी बालों में रूखापन बढ़ने लगता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pbQFIy
No comments:
Post a Comment