नई दिल्ली। Foods to Boost Memory: मेंटल हेल्थ पर फूड या भोजन का काफी असर पड़ता है। कुछ फूड का सेवन मेंटल हेल्थ इश्यूज कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं कुछ फूड मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा भी सकते हैं। दिमाग स्वस्थ रहेगा तो आप कोई भी काम सही ढंग से कर सकेंगे। दिमाग हेल्दी नहीं होगा, तो आपके शरीर के सभी अंगों के कार्य भी प्रभावित होने लगेंगे। यदि आपका दिमाग हेल्दी रहेगा, तो आप मेंटल प्रॉब्लम्स से काफी दूर रहेंगे।
माइंड डाइट मेमोरी बूस्ट करने के लिए मददगार साबित होती है। सभी मेंटल प्रॉब्लम का संबंध सीधे दिमाग से होता है। इसलिए सबसे जरूरी काम है दिमाग / ब्रेन को हेल्दी रखना है। यदि आपका दिमाग हेल्दी रहेगा, तो आप मेंटल प्रॉब्लम्स से काफी दूर रहेंगे। दिमाग को हेल्दी रहने के लिए खास तरह के न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड। इससे दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है। यह तनाव से लड़ने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं याददाश बढ़ाने के लिए कौन-सी चीजों का सेवन करें।
याददाश बढ़ाने के लिए चीजों का सेवन
- हल्दी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लामेट्री कंपाउंड है। जिसके सेवन से मेमोरी इम्प्रूव हो सकती है। इसे खाने से अवसाद और उदासीनता दूर होती है और मस्तिष्क की नई कोशिकाओं को बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए हल्दी को दूध, चाय आदि में मिलाकर पी सकते हैं।
- अखरोट दिमाग के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिमाग की सेहत को दुरुस्त करते हैं। अखरोट खाने से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है। दिमाग एक्टिव रहता है। अखरोट में विटामिन ई, कॉपर, मैंगनीज, होते हैं, जो ब्रेन पावर बढ़ाते हैं।
- हमारे मस्तिष्क का 85 फीसदी भाग पानी से बना हुआ है जिससे यह स्पष्ट है कि पानी की कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं में सिकुड़न पैदा कर सकते हैं. शोध के मुताबिक पानी की कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं के साथ-साथ एकाग्रता और याददाश्त को भी प्रभावित करती है. दिन-भर में 6 से 8 ग्लास पानी कम से कम जरूर पीना चाहिए।
- मछली को खासतौर पर हम ब्रेन फूड भी कहते हैं क्योकि इसके तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिमाग के लिए अति फायदेमंद होता है। फिश ऑयल को आप किसी दूसरे अन्य पदार्थ से तुलना नहीं कर सकते क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व आपकी उम्र को जवां बनाने के साथ ही दिमाग को भी बढाता है।
- यह एक सुंदर सा फल है, जिसके अंदर ढेर सारा एंटी ऑक्सीडेंट होता है इसलिये यह बेस्ट ब्रेन फूड होता है। उम्र के साथ दिमाग अपनी ताकत खो देता है, जिसे ब्लूबेरी से ठीक किया जा सकता है।
- कॉफी एकाग्रता बढ़ाने में काफी मदद करती है। इसके अलावा यह ब्रेन में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पहुंचाती है। बॉडी में कैफीन की जरूरत खासकर होती है। एक सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन काफी लाभदायी होता है।
- डार्क चॉकलेट में कोको होता है। कोको में एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे फ्लेवोनॉयड्स कहते हैं। एंटीऑक्सिडेंट दिमाग के स्वास्थ्य के लिए जरूरत होती है क्योंकि तनाव का सीधा असर दिमाग पर ही पड़ता है। यह याददाश्त बनाए रखने और दिमागी बीमारियों से लड़ने में मदद हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AMYYg5
No comments:
Post a Comment