Friday, 29 October 2021

सर्दियों में रोजाना करें मूंगफली का सेवन, कई बीमारियों से रखेगा दूर

नई दिल्ली। Health benefits of eating peanuts: मूंगफली जिसे लोग सर्दियों के मौसम में आमतौर पर स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद ख़ास होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन सेहत को बीमरियों से दूर रखता है। इसलिए आप भी अपनी डाइट में मूंगफली को शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
आप भी जानिए मूंगफली से होने इन फायदों के बारे में।

  • डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए
    यदि आपको भी डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी है तो ऐसे में मूंगफली का सेवन करना आपके सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मूंगफली में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाया जाता है। ये ब्लड शुगर जैसी बीमारी को कंट्रोल में करना पड़ता है। वहीं एक नए अध्यन के अनुसार इस बात का पता चला है कि मूंगफली के सेवन से डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही साथ ये शरीर को फिट रखने में भी कारगर साबित होता है।
सर्दियों में रोजाना करें मूंगफली का सेवन, कई बीमारियों से रखेगा दूर
  • हार्ट की सेहत के लिए
    मूंगफली का सेवन हार्ट के लिए भी अच्छा हो सकता है। मूंगफली में मोनोनसैचुरेटेड फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायक होते हैं। यदि शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाए तो इससे सेहत को अनेकों नुकसान हो सकते हैं। वहीं ये खराब कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं जिससे कि दिल से जुड़ी बिमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
heart.jpg
  • सर्दी जुकाम, खांसी से दिलाती है राहत
    मूंगफली का सेवन सर्दी-जुकाम और खांसी में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में यदि आप रोजाना सर्दियों के मौसम में मूंगफली का सेवन करेंगें तो ये ज्यादा फायदेमन्द साबित होगा। और सर्दी-जुकाम की समस्या में आपको राहत देने का काम करेगा। इसलिए सर्दियों में मूंगफली का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
Health benefits of eating peanuts
  • वेट कंट्रोल करने में होती है फायदेमंद
    मूंगफली का सेवन वेट को कम करने में आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है। जब आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो ऐसे में लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। वहीं सुबह-सुबह इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि ये आपको एनर्जी प्रोवाइड करता है। वहीं आपको लंबे समय तक भूख का अहसास भी नहीं होने देता है।
सर्दियों में रोजाना करें मूंगफली का सेवन, कई बीमारियों से रखेगा दूर
  • विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है मूंगफली
    मूंगफली कई आवश्यक तत्वों से भरपूर होती है। ये आपको ओमेगा 3, प्रोटीन, बायोटिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, थायमिन, मैग्नेशियम प्रदान करती है। मूंगफली का सेवन से आप कई पोषक तत्त्व पा सकते हैं। ऐसे में रोजाना मूंगफली का सेवन आपकी सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। वहीं ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
सर्दियों में रोजाना करें मूंगफली का सेवन, कई बीमारियों से रखेगा दूर

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31fjTwr

No comments:

Post a Comment