नई दिल्ली। Health Tips: आयुर्वेद में छाछ के अनेक गुणों के बारे में बताया गया है। छाछ में लघु, मधुर, अम्ल, अग्नि बढ़ाने वाले, स्रोतों को स्वच्छ करने वाले गुण होते हैं। दही में पानी डालकर मथने से जो छाछ तैयार किया जाता है वो दही से ज्यादा फायदेमंद होता है। खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के होता है और इसका सेवन शरीर के पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। जिन लोगों में रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर होती है, उनलोगों के लिए छाछ का सेवन जरूरी है। यह शरीर में ठंडक बनाए रखकर गर्मी के दुष्प्रभाव से तो बचाता ही है, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। जानिए छाछ के कुछ बेमिसाल फायदे।
छाछ के स्वास्थ्य फायदे
- शरीर के पाचन को बेहतर बनाने में छाछ बहुत फायदेमंद है। यह अपच की समस्या को हल करने में मदद करता है, क्योंकि यह प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है जो शरीर में आंत के के विकास को बढ़ावा देता है। यह इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।
- एसिडिटी अधिकतर लोगों में होने वाली सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। एसिडिटी से सेहत खराब हो जाती है। भोजन के बाद एक कप छाछ का सेवन एसिडिटी से तुरंत राहत पाने में मदद करेगा। इससे पेट की जलन से भी राहत मिलती है।
- बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना लाभदायक होगा। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है।
- शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
- गर्मी के मौसम में पसीना बहुत निकलता है और ऐसे में डिहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन छाछ का सेवन इस कमी को दूर करता है।
- छाछ में कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए इसे नियमित रूप से आहार में शामिल किया जा सकता है। कैल्शियम के साथ-साथ छाछ में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की भी स्वस्थ मात्रा होती है। लेकिन इसमें फैट कम होता है। छाछ में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जिन्हें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया कहा जाता है जो शरीर की प्रतिरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- छाछ एक प्राकृतिक औषधि है, जिसका सेवन कब्ज जैसी समस्या को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। गलत भोजन और असमय खाने-पीने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है, जिससे कई बार दस्त या कब्ज हो सकती है। इस स्थिति को कम करने के लिए नियमित रूप से छाछ का सेवन करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E5YhRo
No comments:
Post a Comment