नई दिल्ली। Health Tips: मौसम का बदलाव अपने साथ कई समस्याओं को भी लेकर आता है। जिसमें खांसी-जुकाम, बुखार एक आम समस्या है। इनके होने के और भी अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि बात करें खांसी या जुकाम की तो ये ठंड के कारण,शरीर में वायरल इन्फेक्शन होने के चलते,एलेर्जी, या साइनस इन्फेक्शन के कारण हो सकते हैं। इसलिए पहले से ही आपको सतर्क रहने की जरूरत होती है ताकि इन बीमारियों से दूर रहा जा सके। आप अपनी डाइट में विटामिन्स,प्रोटीन से युक्त भोजन को शामिल करें। रोजाना एक्सरसाइज करें। और भी कई सारी चीजें हैं जिनको अपनाने से इन बीमारियों से बच कर रहा जा सकता है।
चलिए आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिनका इस्तेमाल आप सर्दी-झखम को ठीक करने के लिए कर सकते हैं।
गर्म पानी का सेवन
कोशिश करें कि बदलते मौसम में जितना हो सके उतना गर्म पानी पियें। गर्म पानी के अनेक फायदें हैं। जैसे कि ये वजन कंट्रोल में करता है, इसका सेवन आपके गले में जमे कफ को निकलने में लाभदायक होता है और आपकी सेहत में भी सुधार लेकर आने का काम करता है।
हल्दी के साथ दूध
हल्दी अनेक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि हल्दी का दूध जुकाम और खांसी को ठीक करने में लाभकारी है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो कि अनेक कीटाणुओं से शरीर को बचा कर रखती है। इसी के साथ हल्दी का सेवन इम्युनिटी को भी मजबूत बना कर रखता है। हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आपको हल्दी के दूध का सेवन करना चाहिए।
मसाले वाली चाय
चाय का सेवन तो आप करते ही होंगें। चाय को फायदेमंद बनाने के लिए आप कुछ चीजें इसमें शामिल कर सकते हैं जैसे कि अदरक,तुलसी, काली मिर्च। ये आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से दूर रखने में लाभदायक साबित होगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XgLETe
No comments:
Post a Comment