नई दिल्ली। Health Benefits Of Oats: ओट्स का सेवन रोजाना किया जा सकता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। बहुत ही जल्दी तैयार भी हो जाता है और उतना ही शरीर के लिए लाभदायक साबित होता है। बाजार में कई तरीकों के ओट्स के फ्लेवर मिल जाते हैं। रोजाना सुबह नाश्ते में आप इसे खा सकते हैं। ये सेहत को फिट रखने, बालों की ग्रोथ के लिए और आँखों की रोशनी को तेज रखने में लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से शरीर में अनेक फायदे होते हैं। ओट्स में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को फायदा पहुंचाता है।
आइए ओट्स के और फायदों के बारे में जाjiनते हैं
ओट्स एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर
ऑक्सफ़ोर्ड एकेडमिक के रिसर्च के दौरन किए गए रिसर्च में पता चला है कि ओट्स में एंटीऑक्सिडेंन्ट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सिडेंन्ट्स शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। ये रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में लाभदायक होते हैं जिससे रक्त की प्रवाह में वृद्धि होती है। इसलिए ओट्स का सेवन डेली के रूटीन में जरूर करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर में आराम
माना जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ओट्स का सेवन करना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी रोजाना कि डाइट में ओट्स का सेवन करते हैं उनको हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा कम रहता है। साथ ही साथ ओट्स में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो सेहत के लिए लाभदायक साबित होती है।
हार्ट पेशेंट्स के लिए लाभदायक होता है ओट्स का सेवन
माना जाता है यदि आप ओट्स का सेवन करते हैं तो दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। ओट्स में एक बीटा ग्लूकैन नामक महत्वपूर्ण तत्त्व पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रण में रखता है। साथ ही साथ ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट एवनेथ्रामाइड्स एलडीए कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है। इसलिए ओट्स को सुबह नाश्ते के तौर पर शामिल कर सकते हैं।
वेट कंट्रोल करने में होता है लाभदायक
ओट्स में लो कोलेस्ट्रॉल कैलोरी होती है जो आपके वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकती है। इसके साथ ही ओट्स शरीर में फैट को भी कम करता है। मोटापे से ग्रसित लोगों को ओट्स का सेवन करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EjnfNV
No comments:
Post a Comment