वैसे तो बाजार में कद्दू बहुत मात्रा में आता है और लोग इसका बड़े शौक से सेवन करते हैं। लेकिन सफेद कद्दू का उपयोग बहुत कम लोग करते हैं। वैसे आपने सफेद पैठे तो जरूर खाया होगा। वह इसी सफेद कद्दू से तैयार होता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
दरअसल, सफेद पेठा यानी सफेद कद्दू का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें anti-obesity और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो शरीर में आयरन की कमी दूर करने के साथ ही कई प्रकार से फायदेमंद होता है।
सफेद पेठा याने सफेद कद्दू का उपयोग आगरा के पेठे बनाने में भी किया जाता है। जो आपने काफी खाए होंगे। यह स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।अगर आप सफेद पेठे का सेवन करेंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं। सफेद कद्दू या सफेद पेठे के फायदे....
यह भी पढ़ें - पसलियों के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय.
तनाव को करेगा कम-
सफेद कद्दू में विभिन्न प्रकार के खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। जो हमारी बॉडी में पैदा होने वाले तनाव को कम करने का काम करता है।इसके रोजाना सेवन करने से हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम भी बेहतर रहता है और हमारी याददाश्त भी बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें - नाशपाती में होते हैं पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन, सेहत के लिए इस तरह फायदेमंद.
कब्ज से मिलेगी राहत -
सफेद पेठा गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से संबंधित बीमारियां भी कम होती है।
यह भी पढ़ें - त्वचा में कसावट और ग्लो लाने के लिए घर में करें यह आसान उपाय.
बढ़ाएगा मेटाबोलिज्म-
सफेद कद्दू का सेवन करने से यह आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखता है। जिससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहती है।
यह भी पढ़ें - चिपचिपे और दो मुंहे बालों से निजात पाने के लिए करें यह उपाय.
पथरी से राहत -
जिन लोगों को पथरी की समस्या है। उन्हें सफेद पेठे के रस का सेवन हींग में मिलाकर करना चाहिए। इससे पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। सफेद पेठे में विटामिन सी और विटामिन बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जो पथरी के रोगियों के लिए फायदेमंद है।
पीलिया में फायदेमंद -
अगर कोई पीलिया से पीड़ित है। तो उसे भी सफेद पेठे का सेवन कराना चाहिए। इससे कमजोरी दूर होकर पीलिया की समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yKV4Ey
No comments:
Post a Comment