Thursday, 12 August 2021

Diabetes Patients के लिए मछली खाना क्यों होता है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

नई दिल्ली। Diabetes Patients: मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मछली में बहुत सारे गुण होते हैं जैसे कि ओमेगा 3, विटामिन्स, प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फैटी एसिड्स। ये विटामिन डी का बहुत अच्छा सोर्स होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही साथ बहुत सारे दिल के रोगों से बचाता है इसलिए मछली का सेवन आपको करते रहना चाहिए और ये शुगर के खतरे को भी कम कर देता है।

Diabetes

यह भी पढ़ें: डायबिटीज कंट्रोल करना कैसे अब हो गया है और भी आसान

मछली प्रोटीन रिच होती है

मछली का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। ये प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होती है। यदि आप इसकी बीफ या चिकन से तुलना करते हैं तो ये उनके मुकाबले अधिक प्रोटीन आपकी बॉडी में प्रोवाइड करती है। मछली आपके पाचन क्षमता को भी मजबूत करती है। मछली आपके इन्सुलिन प्रतिक्रिया को तेज करती है। मछली में पाए जाने वाला प्रोटीन आपके डायबिटीज होने के खतरे को कम कर देता है।

विटामिन बी 12 से होती है भरपूर

रिसर्च में बताया गया है कि बहुत सारे डायबिटीज के पेशेंट्स में विटामिन बी 12 की कमी होती है। पर आप रोज मछली का सेवन करते हैं तो ये आपके बॉडी में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 पंहुचा देता है। इसलिए कहा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को मछली का अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही साथ ये डायबिटीज के रिस्क को खत्म करने में भी लाभदायक होती है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए एक नई खुशखबरी

मछली फाइबर से भरपूर होती है

मछली में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। रिसर्च के दौरान ये बताया गया है कि मछली खाने से आपके बैड कोलेस्ट्रॉल में भी अत्यधिक कमी आती है। ये आपके इन्सुलिन को बढ़ने नहीं देता है। फाइबर वाला फ़ूड खाने से आपको जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। ये मोटापे और ओवरइटिंग से आपको बचाता है।

कैलोरी की मात्रा होती है कम

इस बात को तो सभी जानते हैं कि मोटापा डायबिटीज होने के खतरे को बहुत बढ़ा देता है। मोटापा एक प्रकार से डायबिटीज का रिस्क फैक्टर माना जाता है। आप उन्ही चीजों को खाने में अधिक लें जिनमें कैलोरी की मात्रा कम हो। मछली का सेवन आपके फैट को नहीं बढ़ने देता है। न ही ये कैलोरी का जमाव होने देता है। मछली खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है साथ ही डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yGIGVL

No comments:

Post a Comment