लगातार बढ़ते वजन से परेशान होकर लोग अपने आहार में कमी कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से कई बार शरीर कमजोर हो जाता है। क्योंकि उन्हें पौष्टिक तत्व नहीं मिलते हैं। ऐसे में आपको अपने आहार में किसी प्रकार की कमी नहीं करते हुए डाइट प्लान में थोड़ा सा बदलाव करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को पर्याप्त पौष्टिक तत्व भी मिले और आप का भजन भी कंट्रोल हो जाए।
यह भी पढ़ें- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दूध ही नहीं यह चीजें भी कर सकते हैं सेवन.
आम का पना पीएं-
भोजन करने के बाद कई लोग सोड़ा या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर अधिक होती है। इसलिए आप इसकी जगह आम पना पीएं। इस से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी होती है। केरी का पना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- स्वस्थ हृदय के लिए रोज करें यह योग प्राणायाम.
लोकी की खीर खाएं-
लोगों को चावल की खीर बहुत पसंद होती है। चावल की खीर खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन इसकी जगह आप अगर लौकी की खीर खाएंगे। तो यह बहुत फायदेमंद होगी। क्योंकि लोकी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है । लौकी को दूध के साथ मिलाने से प्रोटीन भी मिलता है। इसलिए इसका सेवन करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
यह भी पढ़ें- वैक्सिंग के बाद त्वचा पर निकल आए हैं दाने, तो यह करें उपाय.
घर में बनाए चटनी-
आप बाजार का सॉस, चटनी आदि का इस्तेमाल करते हैं। तो उसकी जगह घर में चटनी और सॉस तैयार करें। क्योंकि बाजार के सॉस ओर चटनी में नमक और शक्कर अधिक होती है। जिससे भी वजन बढ़ता है। आप इसकी जगह घर पर स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। जो स्वादिष्ट भी लगेगी और उसमें मसाले भी आपके अनुसार होंगे। जो शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें- पेट में कीड़े की समस्या है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा.
घर पर तैयार करें मक्खन-
घर पर मक्खन तैयार करके उपयोग करना चाहिए। क्योंकि बाजार का मक्कन ट्रांस फेट होता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं रहता है। बाजार के बटर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। जबकि घर में बना बटर एनर्जी से उक्त होता है। जो शरीर और दिमाग के लिए भी फायदेमंद रहता है। इस प्रकार आप कुछ चीजें बाजार की अपनाने की जगह घर की चीजें उपयोग करेंगे। तो निश्चित ही आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा और आप सेहतमंद भी रहेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g6iA7H
No comments:
Post a Comment