Monday, 16 August 2021

Hair tips : डाइट में करें इन चीजों को शामिल, लंबी उम्र तक मजबूत रहेंगे बाल

आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके अपने बालों को भरपूर पोषण दे सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक घने और मजबूत रहेंगे। अपने बालों के लिए एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन डी, बायोटीन आदि से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जो बालों का झड़ना रोकेंगे और आपके बालों को मजबूत करते हुए स्किन के लिए भी फायदेमंद रहेंगे। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जिनका सेवन करने से आपको यह फायदे होंगे।

यह भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए आहार कम करना नहीं जरूरी, अपनाएं यह तरीका।

इन बालों का करें सेवन-

आपको अपने बालों को मजबूत और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन फलों का सेवन करना चाहिए। जिसमें जामुन, चेरी, खुबानी, अंगूर , संतरे आदि आते हैं।यह आपके बालों के रोम को मुक्त कणों से बचाने में सहायक होगा। इसी के साथ विटामिन सी आपके शरीर को आयरन अवशोषित करने और कॉलेजन बनाने में सहायता करेगा। यह बालों का निर्माण करता है और बालों को झड़ने से रोकता है।

यह भी पढ़ें - शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दूध ही नहीं यह चीजें भी कर सकते हैं सेवन।

नट्स का सेवन करें-

नट्स का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि नट्स में पाए जाते हैं।इसके लिए आप अखरोट, ब्राज़ील नट्स, बादाम, सन बीज, चीया बीज का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - संक्रमण और बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें यह एंटीवायरल फूड।

पालक का सेवन करें -

पालक आपके शरीर और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में खनिज होते हैं। यह आपके बालों को सभी पोषक तत्व देता है।

यह भी पढ़ें - पेट में कीड़े की समस्या है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय।

बीट का सेवन करें-

बीट का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रूबी लाल जड़ नाइट्रेट्स नामक प्राकृतिक रसायनों से भरपूर होती है। इससे आपके बालों के रोम में ऑक्सीजन और पोषक तत्व आते हैं।

इन मछलियों का सेवन करें-

आपको टूना मछली, छोटी समुद्री मछली, सैल्मन मछली, हिलसा मछली का सेवन करना चाहिए। इन में आवश्यक फैटी एसिड होता है और ओमेगा-3 और विटामिन डी भी शामिल रहता है। ये मछली प्रोटीन, सेलेनियम और विटामिन बी का अच्छा स्रोत है। जो बालों को बढ़ावा देने में मदद करता है।

अंडे का सेवन करें-

अंडे का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व होते हैं। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। जो बालों को झड़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iNrAA1

No comments:

Post a Comment