Vitamins For Immunity: नई दिल्ली। मानसून का सीजन वैसे तो बहुत अच्छा होता है। हम इस सीजन को बहुत एन्जॉय करते हैं। पर यह मौसम अपने साथ बहुत सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हमारी इम्युनिटी बहुत ही कमजोर हो जाती है। जिसका खास ख्याल हमें रखना चाहिए। इस मौसम में बीमारियों का खतरा दो गुना बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम की बीमारी से बच कर रहने के लिए, इन विटामिन्स का उपयोग करना चाहिए। जो हमारे शरीर की सुरक्षा करे और हमें बीमारी से बचा कर रखे। साथ ही साथ इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए आप हेल्थी डाइट का भी सेवन करें। और एक ग्लास दूध रोजाना सेवन करें। यदि आप विटामिन्स, फल, सब्ज़ी इन सब का अच्छे से ध्यान रखेंगे और अपनी डाइट में शामिल करेंगे,तो दूर-दूर तक बीमारियां आपको छू तक नहीं पाएगी।
यह भी पढ़ें: जाने हड्डियों के रोगों से कैसे बचाता है ये विटामिन
1. विटामिन सी
विटामिन सी(Vitamin c) का ज्यादा से ज्यादा करें प्रयोग। खट्टे फल जैसे नींबू,संतरा,आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन्हे रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके इम्युनिटी को तो स्ट्रांग करेगा ही साथ ही साथ बहुत सी बीमारियों से भी बचा कर रखेगा। आंवला जो कि आंखों और बालों के लिए अच्छा माना जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। लोग इसके मुरब्बे का यूज़ करते हैं। जो स्वाद में बहुत अच्छा और फायदेमंद होता है। विटामिन सी स्किन,लंग्स के लिए भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: शरीर में विटामिन की कमी कौन से संकेत बताते हैं
2. विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखने में बहुत फायदेमंद होता है। हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ यह इम्युनिटी को भी स्ट्रांग करता है। आपको विटामिन डी का यूज़ करना हो तो आप डेयरी प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने खाने में दूध,दही, पनीर आदि शामिल करें ताकि विटामिन डी की कमी न हो।
यह भी पढ़ें: जानें ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर में किन चीजों का करें अधिक उपयोग
3. जिंक
शरीर को यदि हमें फिट रखना है तो जिंक का होना बहुत जरूरी है। दालें, बीन्स, मटर, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध,पनीर, दही आदि में बहुत अच्छी मात्रा में जिंक पाया जाता है। इनका प्रयोग प्रतिदिन करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत करेगा और आप जल्दी से बीमार भी नहीं होंगें।
4. विटामिन बी-6
विटामिन सी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन बी 6 इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और बीमारियों से दूर करता है। साबुत अनाज जैसे मक्का,जौ, बाजरा का प्रयोग आप कर सकते हैं। और फलों में केला, अनार आदि ले सकते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से भी इम्युनिटी बूस्ट होती है।
यह भी पढ़ें: कहीं आपके शरीर में ये खास विटामिन्स की कमी तो नहीं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rQ98tI
No comments:
Post a Comment