Wednesday, 4 August 2021

Drinking tea : खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नहीं फायदेमंद, जाने क्यों?

खाली पेट चाय का सेवन किस तरह नुकसानदायक होता है। यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो चाय का अधिक सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। लेकिन अगर आप खाली पेट एक कप चाय भी पीते हैं। तो वह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

दरअसल, सुबह खाली पेट चाय के सेवन से पेट में अम्लीय और क्षारीय पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे पाचन तंत्र भी गड़बड़ हो जाता है। जो आपको दिनभर परेशान भी कर सकता है। इसलिए आप खाली पेट चाय का सेवन नहीं करें। इससे पहले कुछ खा लेना चाहिए। क्योंकि जब दूध से बनी चाय पेट में एसिड को बढ़ाकर आपके पाचन तंत्र पर असर डालती है। तो इससे वजन बढ़ने की भी समस्या हो जाती है।

यह भी पढ़ें - दिमाग और त्वचा के लिए जरूरी है कॉपर, इस तरह करें पूर्ति।

अल्सर का कारण -

खाली पेट चाय का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि यह शरीर के अंदरूनी हिस्से पर प्रभाव डालती है। जिससे पेट में अल्सर का कारण भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए फायदेमंद है चने का पानी, इस तरह करें सेवन।

मोटापे की समस्या -

खाली पेट चाय का सेवन करने से व्यक्ति को मोटापा भी घेर लेता है। क्योंकि इससे पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। इस कारण व्यक्ति का पेट बढ़ता जाता है। इसलिए खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - डाइटिंग के दौरान भी कर सकते हैं स्ट्रीट फूड का सेवन।

हड्डियों के लिए नहीं फायदेमंद-

खाली पेट चाय का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद नहीं है। क्योंकि लगातार चाय पीने से शरीर में सकेलेटल जैसी समस्या हो जाती है।जिससे हड्डियां अंदर ही अंदर खोंखली होती है।

यह भी पढ़ें - शरीर को ताकत प्रदान करते हैं छुहारे, इस तरह करें सेवन।

थकान और कमजोरी -

अगर आप रोजाना सुबह उठते ही चाय पी लेते हैं। तो उससे आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

गैस और एसिडिटी की समस्या-

खाली पेट चाय पीने से सबसे बड़ी समस्या गैस और एसिडिटी की होती है। खाली पेट चाय पीने से तुरंत एसिडिटी होती है। ऐसे में कई लोगों को पेट में जलन और गैस की समस्या होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और जब चाय पीते हैं। तो आप अधिक गर्म व अधिक ठंडी चाय नहीं पिए। सामान्य टेंपरेचर की चाय पिए और उसके साथ बिस्किट या नाश्ता करें। जो आपकी सेहत पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं डालेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jrKo7o

No comments:

Post a Comment