वैसे तो सावन के महीने में जगह-जगह झूला झूलने का रिवाज है। इस महीने में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी झूला झूलने का लुफ्त उठाते हैं। क्योंकि हरियाली के बीच झूला झूलने का आनंद ही कुछ अलग होता है। अगर आप इस आनंद से दूर हैं। तो आप भी झूला जमकर झूला झूले।
यह भी पढ़ें - इन कारणों से झड़ने लगते हैं कम उम्र में बाल, जाने क्या है कारण।
आज हम आपको झूला झूलने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, झूला झूलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे शरीर की एक्सरसाइज होती है। झूलने वाला व्यक्ति पूरी ताकत के साथ आगे से लेकर पीछे तक जाता है। जिससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और व्यक्ति को इस दौरान शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें - हाथ पैरों की झनझनाहट से पाना है निजात तो यह करें घरेलू उपाय।
तनाव होता है दूर -
झूला झूलने से व्यक्ति के शरीर में प्रसन्नता आती है। वह अपने आप को खुश और तरोताजा महसूस करता है। अगर व्यक्ति तनाव में हैै। तो उसका तनाव भी दूर हो जाता है। इसलिए झूला झूलना बहुत तफायदेमंद है।
यह भी पढ़ें - सिर दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय।
हैप्पी हार्मोन रिलीज -
जब कोई व्यक्ति का मूड ठीक नहीं होता है और वह अपने आप को अकेला या कमजोर महसूस करता है। तो वह झूला झूलने का लुफ्त उठाए। झूला झूलने की प्रक्रिया से व्यक्ति के शरीर में खुशी के हारमोंस रिलीज होते हैं और उसका मूड सही होता है। इसलिए झूला झूलना बहुत फायदेमंद होता है। इस दौरान व्यक्ति का दिमाग भी एक ही जगह पर रहता है। क्योंकि वह झूला झूलने में आगे जाने से लेकर पीछे आने तक अपना दिमाग भी वहीं लगाकर रखता है।
यह भी पढ़ें - सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है अलसी।
मसल्स के लिए भी फायदेमंद-
झूला झूलने से हमारे शरीर के मसल्स भी गतिशील होते हैं। क्योंकि इसमें व्यक्ति आगे से लेकर पीछे तक तेज गति से जाता है और अपनी पूरी ताकत लगाता है। इसमें बैलेंस भी बनाकर रखना होता है। इससे मसल्स एक्टिव होते हैं। हाथों की ग्रिप भी मजबूत होती है। क्योंकि झूले को हाथों से अच्छी तरह से पकड़ना पड़ता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AfmdzP
No comments:
Post a Comment