Wednesday, 4 August 2021

Health Tips : इन सब्जियों का सेवन करने से शरीर में नहीं होगी खून की कमी

खून की कमी होने से शरीर की सारी गतिविधियां कमजोर पड़ जाती है। व्यक्ति आलस से घिर जाता है। कमजोर होने के कारण उससे कोई काम नहीं बनता है, दिमाग भी ठीक से काम नहीं करता है।अगर ऐसी स्थिति है। तो आप इन फूड्स का सेवन करें। जिससे निश्चित ही आपके शरीर में खून की कमी की पूर्ति होगी।

दरअसल, शरीर में खून की कमी होना आम बात हो गई है। कुछ लोगों में स्लिम दिखने की होड़ में अत्यधिक डाइटिंग करने के कारण भी यह समस्या हो जाती है। लड़कियों में खून की कमी होना भी आम बात होती जा रही है। इसलिए आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जिससे शरीर में खून की कमी नहीं हो।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर नजर आ रहे अनचाहे बालों को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय।

यह नजर आएंगे लक्षण -

शरीर में जब हिमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। तो व्यक्ति को थकान, कमजोरी, सिर दर्द, सांस में तकलीफ आदि समस्याएं होती है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या या लक्षण नजर आ रहे हैं। तो शीघ्र ही अपने खून की जांच कराएं। अगर वाकई में शरीर में खून की कमी है। तो आप इसे प्राकृतिक रूप से दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - कील मुंहासे के निशान को दूर करना है तो अपनाएं यह टिप्स।

इतना होना चाहिए लेवल -

एक सामान्य पुरुष में 13.5 से 17.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर खून होना चाहिए और महिला में 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति डेसी लीटर हिमोग्लोबिन होना चाहिए। अगर इससे कम होता है। तो उसे बढ़ाने के लिए उपाय करना चाहिए। अगर खून की मात्रा बहुत ही कम है। तो चिकित्सक से भी सलाह लेना चाहिए और उपचार कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें - दौड़ने से मजबूत होती है हड्डियां और मांसपेशियां, लेकिन स्पॉट रनिंग नुकसानदायक।

इन सब्जियों का करें सेवन-

शरीर में खून की कमी होने पर आप आयरन से भरपूर सब्जियों का सेवन करें। जिससे शरीर में खून की कमी दूर होगी। इसके लिए आप पालक, ब्रोकली, हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - त्वचा और तंदुरुस्ती दोनों के लिए फायदेमंद है करेला।

चुकन्दर और गाजर का सेवन -

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए चुकंदर सबसे बेहतरीन उपाय है। इससे हिमोग्लोबिन का लेवल सबसे जल्दी बढ़ता है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है और पोटेशियम, फाइबर के साथ फोलिक एसिड भी रहता है। इसलिए यह आपके शरीर में खून की कमी की पूर्ति बहुत जल्दी करेगा।

सोयाबीन का करें सेवन-

शरीर में खून की कमी होने पर सोयाबीन का सेवन भी कर सकते हैं। इसी के साथ अन्य बींस का सेवन भी करें। क्योंकि यह आयरन से भरपूर होते हैं। इसके लिए आप राजमा, सफेद बींस, छोले, मटर आदि को आहार में शामिल करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yoystd

No comments:

Post a Comment